सलमान खान की पहली इंटरनेशनल फिल्म में हुई किरकिरी, हॉलीवुड डेब्यू के नाम पर मिला ऑटो ड्राइवर का रोल!

Salman Khan Hollywood Debut Film: सलमान खान इन दिनों बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जो सऊदी अरब का बताया गया। जिसमें सलमान स्पैनिश फिल्म की शूटिंग करते दिखे। इसे रोड्रिगो गुरेरो डायरेक्ट कर रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान का लुक भी सामने नजर आया है। जिसमें वो ऑटो ड्राइवर के रोल में दिख रहे हैं।

सलमान का ये वीडियो उनके एक फैन पेज के द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें सलमान भारतीय ऑटो ड्राइवर की कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। ये 'द सेवेन डॉग्स' के रीमेक नाम की फिल्म के सेट का बताया जा रहा है। जिसमें दोनों भारतीय स्टार कैमियो में दिखाई देंगे।

Salman Khan Hollywood Debut Film

रिपोर्ट्स की माने तो सऊदी में फिल्म के मेकर्स ने धारावी का सेट लगाया है। साथ ही वहां पर मुंबई और उसके कुछ इलाकों का भी सेट तैयार किया गया है। यहीं पर सलमान अपने किरदार की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि ये अभी तक साफ नहीं है कि सलमान इसमें ऑटो ड्राइवर की भूमिका में हैं या फिर किसी एजेंट की। इसको लेकर भी अलग-अलग रिपोर्ट्स में कई दावे किए जा रहे हैं। इसे सीन को अमेरिकन थ्रिलर फिल्म से जुड़ा बता रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि इसमें भले ही संजय दत्त और सलमान का काम छोटा होगा। लेकिन तगड़ा होगा। खैर अभी तक इस फिल्म की अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ऐसे में अभी इस फिल्म और सलमान-संजय के रोल के बारे में कुछ पुख्ता जानकारी देना बहुत जल्दबाजी होगी। फिल्मफेयर ने इस फिल्म को लेकर अपनी रिपोर्ट में कहा कि सलमान और संजय सेवेन डॉग्स के रीमेक के लिए शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि इस पूरी खबर की पुष्टि onendia Hindi नहीं करता है।

बात करें सलमान खान की तो अपनी फिल्म सिकंदर की रिलीज के इंतजार में हैं। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना अहम रोल में होंगी। फिल्म को ए आर मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+