'गलवान वैली' फिल्म में सलमान खान को देख हो जाएंगे दंग, मेकर्स की इस स्ट्रैटजी से बनेगी फिल्म सुपरहिट!
Salman Khan: सलमान खान बीते दिनों आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इसके साथ ही वो इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। सलमान पहली बार फिल्ममेकर अपूर्व लाखिया के साथ काम करने वाले हैं। अपूर्व ने शूट आउट एड वडाला जैसी फिल्म बनाई है। अब वो सलमान को लेकर गलवान घाटी संघर्ष पर फिल्म बना रहे हैं।
सलमान इसमें आर्मी ऑफिसर Colonel Bikumalla Santosh Babu का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ये पहली बार है जब वो ऐसे किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए सलमान किस तरह अपनी बॉडी को तैयार कर रहे हैं। इसके बारे में जानकारी मिल गई है।

पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो, इस फिल्म के लिए जुलाई में लुक टेस्ट किया जाएगा। साथ ही फोटोशूट भी होगा। इसके बाद इसी फोटो से फिल्म की अनाउंसमेंट भी हो सकती है। अभी मेकर्स इसके प्री-प्रोडक्शन की तैयारी तेजी से कर रहे हैं। उनका प्लान है कि शूटिंग जुलाई के महीने में ही शुरू हो जाए। पहला ही शेड्यूल वो लद्दाख में करने की प्लानिंग में हैं। ये शेड्यूल करीब 25 दिन का होगा। लंबा शेड्यूल मुंबई में एक स्टूडियो में होगा। एक्शन सीन लद्दाख में फिल्माए जाएंगे। शूटिंग के लिए सलमान ने भरपूर डेट्स दी हैं। इसलिए मेकर्स चाहते हैं कि नवंबर तक फिल्म की शूटिंग खत्म कर दें।
सलमान आमतौर पर बल्की बॉडी के साथ फिल्मों में नजर आते रहे हैं। लेकिन इस बार वो लीन बॉडी के साथ दिखेंगे। साथ ही उनकी हेयरस्टाइल भी आर्मी ऑफिसर वाली ही होगी। सलमान ने अपनी डाइट भी बदल दी है और काफी सख्त तरीके से इसे फॉलो करते हैं। जितना वो जिम में पसीना बहा रहे हैं, उतनी ही वो लो कंडीशनिंग इलाके में शूटिंग की तैयारी भी कर रहे हैं। इस बार फिल्म में सलमान के खेमे का कोई भी एक्टर नहीं नजर आएगा। फिल्म के लिए भरपूर नए एक्टर्स का ऑडिशन चल रहा है। मेकर्स का मानना है कि फिल्म में अच्छे एक्टर्स को कास्ट करें। इसलिए सलमान खान फिल्म्स भी इसी पर काम कर रही है।
फिल्म राइटर शिव अरूर और राहुल सिंह की नॉवेल इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 पर बेस्ड है। इस बुक का चैप्टर शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) की गाथा पर आधारित है। शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। कर्नल बाबू 2020 में चीन-भारत झड़प के दौरान कार्रवाई में शहीद हुए थे। उनका जन्म 1982 में सूर्यापेट तेलंगाना में हुआ था। उनके पिता एक बैंकर और मां होममेकर थीं। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोरुकोंडा स्थित सैनिक स्कूल में हुई। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पुणे की नेशनल डिफेंस अकेडमी से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी से की। कर्नल बाबू ने साल 2004 में आर्मी जॉइन की। उनकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई। 2019 में संतोष बाबू को प्रमोट कर कर्नल बना दिया। 15 साल की सर्विस के दौरान कर्नल बाबू की तैनाती कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और चाइना बॉर्डर पर रही। साल 2007 में उन्होंने इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर आर्मी ऑपरेशन के दौरान तीन घुसपैठियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications