'बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान खान को था मारने का प्लान' शूटर्स ने किया बड़ा खुलासा, इस वजह से हुआ प्लान फेल

Salman Khan Baba Siddiqui: बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। अब इस हत्याकांड के बाद आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। शूटर्स ने बताया कि बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान खान को जान से मारने का प्लान था।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी के हत्यारों से लगातार पूछताछ हो रही है। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि सलमान खान पर पहले हमला करने वाले थे। लेकिन टाइट सिक्योरिटी की वजह से शूटर सलमान खान को मारने में असफल रहे। वह ज्यादातर कड़ी सुरक्षा से घिरे रहते हैं।

Salman Khan

इन सबके बीच सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। हाल ही में उनकी फिल्म सिकंदर के सेट पर एक अंजान शख्स पहुंच गया। जब वहां मौजूदा सिक्योरिटी को शक हुआ तो शख्स से पूछा कि वह कौन है और यहां क्या कर रहा है? उसने कहा, 'लॉरेंस बिश्नोई से बोलूं क्या?' इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तुरंत थाने ले गई।

वहीं बात करें बाबा सिद्दीकी की तो, 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित उनके बेटे ज़ीशान सिद्धीकी के ऑफिस के बाहर उन्हें गोली मारी गई थी। तीन हमलावरों ने उन पर गोली चलाई, जिनमें से दो गोलियाँ उनके सीने में लगीं। इस हमले के बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को वॉर्निंग दी थी और कहा कि ये सिर्फ ट्रेलर था। जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। इससे पहले 14 अप्रैल को, दो बाइक पर सवार हमलावरों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर देर रात गोलीबारी की थी। इन आरोपियों, विक्की गुप्ता और सागर पाल, को बाद में गुजरात में गिरफ्तार किया गया था। बाद में, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+