Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Salman Khan Top 12 Affairs: 60 की उम्र में भी HOT, ऐश्वर्या से कैट तक-12 से जुड़ा नाम, कोई 2 तो 1 बच्चे की मां

Salman Khan Top 12 Affairs List: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस खास मौके पर फैंस उत्साह से भरे हैं, खासकर उनकी फिटनेस को देखकर। सलमान ने सोशल मीडिया पर जिम की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने अपनी चमकती मसल्स दिखाईं और कैप्शन लिखा:- 'काश, मैं 60 साल की उम्र में भी ऐसी ही दिखूं! बस 6 दिन बाद...!'

ये फोटोज वायरल हो गईं, और फैंस उनकी फिटनेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज होने की अटकलें भी जोरों पर हैं। फिल्म के निर्माता 25-26 दिसंबर को पोस्टर और 27 को टीजर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म जून 2026 में रिलीज हो सकती है, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।

Salman Khan Top 12 Affairs List

60 साल की उम्र में भी इतनी फिटनेस और एनर्जी देखकर फैंस हैरान हैं। लेकिन सलमान की जिंदगी का एक और पहलू है- उनके कथित अफेयर्स। बॉलीवुड में सलमान के नाम से जुड़े कई रिश्ते चर्चा में रहे, जिनमें कुछ गंभीर थे तो कुछ सिर्फ अफवाहें। आइए, उनकी कथित एक्स-लिस्ट पर एक नजर डालते हैं...कौन-कौन थीं वो एक्ट्रेस, और आज उनकी जिंदगी कैसी है? कौन बन चुकी है अम्मा?

सलमान खान के कथित रिश्ते: टॉप 12 नाम

1. Salman Khan Shaheen Jaffrey First Love: शाहीन जाफरी (Shaheen Jaffrey)

सलमान का पहला प्यार। 19 साल की उम्र में कॉलेज के दिनों में शुरू हुआ रिश्ता। शाहीन, अशोक कुमार की नातिन और कियारा आडवाणी की मौसी हैं। दोनों शादी तक की बात कर रहे थे, लेकिन संगीता बिजलानी के आने से ब्रेकअप हो गया। 1994 में शाहीन ने बिजनेसमैन विक्रम अग्रवाल से शादी कर ली। उनके दो बच्चें हैं- बेटा निर्वाण और बेटी नाद्या। आज शाहीन मुंबई में टीचर हैं।

2. Salman Khan Sangeeta Bijlani Affair: संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani)

1980-90 के दशक में सलमान की पहली बड़ी रिलेशनशिप। दोनों शादी के करीब पहुंचे थे, लेकिन रिश्ता टूट गया। 14 नवंबर 1996 को बिजलानी ने मुंबई में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की। यह शादी 2010 में तलाक के साथ समाप्त हो गई।

3. Salman Khan-Somy Ali Love Story: सोमी अली (Somy Ali)

Salman Khan Top 12 Affairs List

पाकिस्तानी-अमेरिकी एक्ट्रेस। 1991 से 1999 तक करीब 8 साल का रिश्ता। सोमी ने बाद में इंटरव्यू में कहा कि इन्फिडेलिटी (धोखा) और अन्य कारणों से ब्रेकअप हुआ।

4. Salman Khan-Aishwarya Rai Affair: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

1999-2002 तक 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान रिश्ता गहरा हुआ। यह सबसे विवादास्पद रहा। ऐश्वर्या ने बाद में अनादर और दुरुपयोग की बातें कहीं। आज ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन से शादीशुदा हैं और बेटी आराध्या की मां हैं।

5. Salman Khan Katrina Kaif: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

2005-2010 तक लंबा और गंभीर रिश्ता। बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक। ब्रेकअप के बाद भी दोस्त बने रहे। आज कैटरीना विक्की कौशल से शादीशुदा हैं और बेटी वामिका की मां बन चुकी हैं।

6. इयूलिया वंतूर (Iulia Vantur)

रोमानियाई टीवी होस्ट। 2011 से अफवाहें। दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं। सलमान की फैमिली के करीब भी रही हैं। रिश्ता अभी भी चल रहा माना जाता है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं।

7. स्नेहा उल्लाल (Sneha Ullal)

Salman Khan Top 12 Affairs List

8 अप्रैल 2005 की फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' के दौरान अफवाहें चरम पर रहीं। ऐश्वर्या राय से मिलती-जुलती दिखने वाली स्नेहा ने बाद में कहा कि हम सिर्फ दोस्त थे। वर्तमान में योगेश पाटिल के साथ शादी की अफवाहें जरूर फैली हुई हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Salman Khan Top 12 Affairs List

8. ज़रीन खान (Zareen Khan)

'वीर' फिल्म के दौरान अफवाहें। रोमांटिक रिश्ते की कोई पुष्टि नहीं। अगस्त 2021 में खबरें आईं कि जरीन खान बिग बॉस फेम शिवाशीष मिश्रा को डेट कर रही हैं। लेकिन, फिर ब्रेकअप हो गया।

9. महक चहल (Mahek Chahal)

बिग बॉस 5 के दौरान अफवाहें उडीं। लेकिन, अगस्त 2017 में महक चहल (Mahek Chahal) ने अभिनेता अश्मित पटेल (Ashmit Patel) के साथ सगाई की, लेकिन 2020 में उनका रिश्ता टूट गया, और वर्तमान में उनका कोई पति नहीं है, वह सिंगल हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।

10. क्लाउडिया सिएस्ला (Claudia Ciesla)

बिग बॉस 3 के दौरान अफवाहें। क्लाउडिया ने इशारों में खंडन किया।

11. सामंथा लॉकवुड (Samantha Lockwood)

Salman Khan Top 12 Affairs List

2022 में सलमान के जन्मदिन पार्टी में साथ देखी गईं। अल्पकालिक अफवाह। खबरों की सुर्खियों में सलमान और सामंथा का नाम जुडा। लेकिन , सबकुछ अफवाहों की लहर में दम तोड गया।

12. ब्रूना अब्दुल्ला (Bruna Abdullah)

Salman Khan Top 12 Affairs List

कैटरीना के बाद सलमान खान का नाम ब्रूना अब्दुल्ला से अफवाहों में जुडा, लेकिन जल्दी खत्म हो गया। ब्रूना ने एलन फ्रेजर (Allan Fraser) से शादी की। दोनों की एक बेटी है।

इसके अलावा कुछ अन्य नाम जैसे विवेक ओबेरॉय वाली पुरानी अफवाहें भी जुड़ीं, लेकिन सलमान ने कभी इनमें से ज्यादातर की पुष्टि नहीं की।

आज की स्थिति: कितनी एक्स शादीशुदा और बच्चों की मां?

  • शाहीन जाफरी: शादीशुदा (विक्रम अग्रवाल से), दो बच्चें (बेटा निर्वाण और बेटी नाद्या)
  • संगीता बिजलानी: तलाकशुदा (क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से )
  • ऐश्वर्या राय बच्चन: शादीशुदा (अभिषेक बच्चन से), 1 बेटी (आराध्या)।
  • कैटरीना कैफ: शादीशुदा (विक्की कौशल से), 1 बेटी (वामिका)।

सलमान खान ने कभी शादी नहीं की, लेकिन उनकी जिंदगी प्यार, ब्रेकअप और फिटनेस से भरी रही है। 60 साल में भी वो बॉलीवुड के सबसे फिट स्टार्स में शुमार हैं। जन्मदिन पर 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। सलमान की ये कहानी बताती है कि प्यार और फेम दोनों ही बॉलीवुड में उतार-चढ़ाव भरे होते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+