थिएटर में नहीं देख पाए थे सलमान खान की 'टाइगर 3', OTT पर हो रही है रिलीज, जानें कब और कहां देखें
Tiger 3 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म 'टाइगर 3' गत 12 नवंबर 2024, दिवाली के खास मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। अब भाईजान की ये फिल्म ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है।
'टाइगर 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 'टाइगर 3' थिएटर्स में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर लोगों को एंटरटेन करने के लिए आ रही है। ऐसे में अगर आप सलमान खान और कैटरीना कैफ के एक्शन से भरे इस मूवी को थिएटर में नहीं देख पाए थे तो अब घर बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसा मजा ले सकते हैं।

जानें कब और कहां देखें 'टाइगर 3'
खबर है कि 'टाइगर 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इसकी कंफर्मेशन की है। उनके पोस्ट में लिखा गया है- हमने दहाड़ सुनी, टाइगर अपने रास्ते पर है, 'टाइगर 3' ऑनप्राइम, जल्द ही आ रहा है। हालांकि अभी तक 'टाइगर 3' की ओटीटी रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है।
we heard the roars, tiger is on his way 🐅#Tiger3OnPrime, coming soon@BeingSalmanKhan #KatrinaKaif @emraanhashmi #ManeeshSharma @yrf pic.twitter.com/Fv9zB1oHJg
— prime video IN (@PrimeVideoIN) January 6, 2024
'टाइगर 3' ने की थी शानदार कमाई
आपको बता दें कि इस फिल्म को ओटीटी पर हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी देखा जा सकेगा। सलमान खान की 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी और इसने पांच हफ्तों तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। फिल्म ने घरेलू बाजार में 282.79 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई 464 करोड़ रुपए थी।












Click it and Unblock the Notifications