Salman Khan: 'सलमान खान को मारने जा रहा हूं', धमकी देने वाला राजस्थान से गिरफ्तार, जानें कब-कब म‍िली धमकियां?

Salman Khan News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के बोर्डा गांव से गिरफ्तार किया है। उसे आगे की जांच के लिए मुंबई लाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि गूजर ने कथित तौर पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और गिरोह के अन्य सदस्य मेरे साथ हैं और मैं सलमान खान को मारने जा रहा हूं, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है।

आरोपी ने कथित तौर पर राजस्थान के एक हाईवे पर वीडियो बनाया और इसे अपने चैनल पर अपलोड कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम जांच के लिए राजस्थान भेजी गई और आरोपी को पकड़ लिया गया। मुंबई के एक साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Salman Khan Threat News

एक अधिकारी ने बताया क‍ि हम जांच कर रहे हैं कि आरोपी गूजर का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। उसे भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, जिसमें 506(2) (आपराधिक धमकी के लिए दंड) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधान के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग
इस बीच, मुंबई पुलिस एक्‍टर सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग से संबंधित एक मामले की जांच कर रही है। शहर की क्राइम ब्रांच ने 4 जून को सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान के बयान दर्ज किए। खान कथित तौर पर 1998 से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से लगातार धमकियों का सामना कर रहे हैं, जब उन पर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जोधपुर के पास चिंकारा का शिकार करने का आरोप लगाया गया था।

खान को कब कब जान से मारने की धमकी म‍िली?

  • 2002: सलमान खान को फिल्म "तेरे नाम" के रिलीज के समय कुछ अज्ञात लोगों से धमकियां मिली थीं।
  • 2018: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थी। बिश्नोई समुदाय काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान के खिलाफ था, और लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को खुलेआम धमकी दी थी।
  • 2020: सलमान खान को मुंबई पुलिस ने एक बार फिर सुरक्षा प्रदान की थी, जब उन्हें कुछ अज्ञात व्यक्तियों से धमकियां मिली थीं।
  • 2022: सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें लिखा था कि उनका भी हाल मूसेवाला जैसा कर देंगे, यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित मानी जा रही थी।
  • 2023: सलमान खान को फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली, जिसके बाद उन्हें उच्च स्तर की सुरक्षा दी गई।
  • 2024: 13 अप्रैल को बिश्नोई की ओर से खान के बांद्रा स्थित आवास पर दो शूटरों ने गोलीबारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+