अब Satish Kaushik नहीं पूरी कर पाएंगे सलमान खान की यह अधूरी ख्वाहिश, इस साल होने वाला था सपना पूरा
66 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन, जाते-जाते वह सलमान खान की इच्छा को अधूरा छोड़ गए।
Satish Kaushik Demise: सबको हंसाने वाले मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। 66 साल की उम्र में उनका हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सतीश कौशिक एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी और फैंस के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी।

अधूरी रह गई सलमान खान की ख्वाहिश
सतीश कौशिक की जोड़ी वैसे तो बॉलीवुड के हर सितारे के साथ अच्छी जमी। लेकिन उनमें से जिसके साथ सबसे अच्छी रही उसमें सलमान खान से लेकर अनिल कपूर और अक्षय कुमार, गोविंदा जैसे बड़े सितारों का नाम शामिल है। ये बात आप में से कुछ ही लोग जानते होंगे कि असल जिंदगी में सतीश कौशिक और सलमान खान अच्छी बॉन्डिंग थी। यही वजह है कि सलमान खान उनके साथ काम करने के लिए इच्छुक रहते हैं।

बॉडीगार्ड के बेटे को करना चाहते थे लॉन्च
अब भले ही सतीश कौशिक हमारे बीच नहीं रहे लेकिन, जाते-जाते अपने दोस्त सलमान खान की एक इच्छा अधूरी छोड़ गए। जैसा की सभी जानते हैं कि, सलमान खान अब तक सिनेमा जगत में कई सितारों को लॉन्च कर चुके हैं। जिससे उनको करियर और अपनी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने में मदद मिली।

टाइगर ने एक्टर से की थी गुजारिश
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को लॉन्च करना चाहते हैं। ऐसे में एक्टर ने सतीश कौशिक के सामने अपनी ये इच्छा रखी थी कि, वह शेरा के बेटे की पहली फिल्म का डायरेक्शन करें। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार हो चुकी थी। लेकिन किसी वजह से इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई।

इस साल होनी फिल्म रिलीज
इस फिल्म की एक्ट्रेस फाइनल नहीं होने की वजह से फिल्म का काम रूक रखा था। जनवरी तक इस फिल्म का प्रोडकशन शुरू होने वाला था। लेकिन अब लगता है कि सलमान खान यह सपना अब हमेशा के लिए अधुरा रह जाएगा। बता दें कि, सलमान खान और सतीश कौशिक ने अपने फिल्मी करियर में एकसाथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

कुछ ही देर में होगा सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार
मुंबई में सतीश कौशिक होली सेलिब्रेट करने के लिए जावेद अख्तर के घर पहुंचे। इस दौरान और भी बॉलीवुड सितारे वहां मौजूद थे। एक्टर ने इसकी तस्वीरें कुछ ही घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। होली के अगले दिन खबर आती है कि सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नही रहे। जानकारी के मुताबिक, उनका हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ। बता दें कि, कुछ ही देर में एक्टर का मुंबई में अंतिम संस्कार होगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications