Salman Khan ने अरबाज-सोहेल की असफल शादी का उड़ाया मजाक, बोले- 'उन्होंने मेरी सुनी नहीं इसलिए..'

हाल ही में सलमान खान द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने दोनों भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के तलाक पर तंज कसा।

Salman Khan

Salman Khan Jokes About Brothers Divorce: इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में बने हैं। हाल ही में वह फिल्म का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरी टीम के साथ खूब मस्ती की।

कपिल शर्मा के शो पहुंचे सलमान खान
फिल्म किसी का भाई किसी की जान को फैंस की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का सलमान खान लंबे समय से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने दोनों भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान की असफल शादी पर तंज कसा।

कपिल ने सलमान से पूछा ऐसा सवाल
कपिल शर्मा ने सलमान खान से फिल्म किसी का भाई किसी की जान के एक सीन का जिक्र किया। जिसमें तीनों भाई मिलकर उनको शादी के लिए मना रहे होते हैं। कपिल ने एक्टर से पूछा ये सब देखकर आपके दोनों भाई अरबाज और सोहेल यह नहीं कहते कि इसने हमारी तो सुनी नहीं इनकी क्या सुनेगा?

सलमान खान ने भाईयों के तलाक का उड़ाया मजाक
कपिल शर्मा के इस सवाल का सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'वास्तव में वे मेरी बात नहीं सुनते थे, लेकिन अब वे मेरी बात सुनते हैं'। सलमान खान के इस जवाब से यह साफ कहा जा सकता है कि उनका इशारा सोहेब और अरबाज खान की टूटी हुई शादी पर था।

अरबाज-सोहेल का तलाक
बता दें कि, साल 2017 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने अलग होने का फैसला किया था। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है। फिलहाल अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। वहीं सोहेल खान का हाल ही में सीमा सजदेह से तलाक हुआ था। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। फिलहाल दोनों अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर चुके हैं।

सलमान खान का वर्कफ्रंट
वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म से सलमान ने 4 साल बाद स्क्रीन पर वापसी की। हालांकि उम्मीद के मुताबिक फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा। इसके बाद एक्टर जल्द ही अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। जिसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ लीड रोल निभाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+