'बड़े परिवार में शादी की है, उसे तो....', ऐश्वर्या राय की शादी को लेकर सलमान खान ने दिया था ऐसा बयान

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इस समय कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर
ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन भी हैं। हालांकि शादी से पहले ऐश्वर्या राय का नाम कई एक्टरों के साथ जुड़ा था। वहीं सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर के चलते तो खूब हंगामा भी मचा था।

salman khan

सलमान-ऐश्वर्या के प्यार का दर्दनाक अंत
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार के किस्से किसी से भी छिप नहीं पाए थे। एक वक्त ऐसा था जब दोनों को साथ देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो जाती थीं लेकिन अफसोस दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। इस प्यार का अंत बड़ा ही दर्दनाक था।

सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे को करते हैं इग्नोर
हालांकि रिश्ता टूटने के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने एक दूसरे से बात करना तक बंद कर दिया था। दोनों साफ तौर पर एक दूसरे को इग्नोर कर देते थे। दोनों आज भी एक दूसरे के बारे में कुछ भी बोलने से कतराते हैं। हालांकि एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय की शादी को लेकर खुलकर बात की थी।

सलमान खान ने बयां किया था अपना दर्द
रजत शर्मा के इस इंटरव्यू में बिना नाम लिए ही सलमान खान ने अपने टूटे हुए प्यार के रिश्ते को स्वीकारते हुए अपने दर्द को बयां किया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वह अपीन एक्स गर्लफ्रेंड की शादी से काफी खुश हैं। सलमान खान ने कैमरे पर कहा था कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने बहुत ही अच्छा जीवनसाथी चुना है।

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी पर सलमान खान का बयान
अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय की शादी को लेकर जब सलमान खान से सवाल पूछा गया था तो भाईजान के जवाब ने लोगों का दिलों छू लिया था। सलमान खान ने बड़ी ही गरिमा के साथ रिश्तों की मर्यादा को बनाए रखते हुए बिना कोई नाम लिए अपना जवाब दिया था।

'अगर एक्स खुश है तो आप भी खुश हैं'
सलमान खान ने कहा था- इस बात को काफी वक्त गुजर चुका है। मुझे नहीं लगता उनको याद करने का अब कोई मतलब है। अब बीते वक्त को भूलना ही अच्छा होगा। उन्होंने कहा था- जिससे आप प्यार करते हैं अगर वो आपसे अलग होकर दुखी रहता है तो आप भी दुखी महसूस करते हैं, लेकिन अगर वो खुश है तो आपको भी खुशी होती है। सलमान ने कहा था- अभिषेक बच्चन बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं।

'अभिषेक बच्चन बहुत अच्छा इंसान है'
सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन की तारीफ करते हुए कहा था- अभिषेक बहुत अच्छा इंसान है और उसके साथ वो बहुत खुश हैं। दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। उसकी शादी एक बड़े परिवार में हुई है। मुझे नहीं लगता कि बीती बातों का अब कोई वजूद है। हालांकि पूरे इंटरव्यू में सलमान खान ने अपने ऐश्वर्या राय का नाम कहीं भी नहीं लिया था। उन्होंने कहा था कि ब्रेकअप होने का ये मतलब नहीं कि सबकुछ खत्म हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+