सलमान खान ने किया बिग बॉस 18 का शानदार आगाज़, कंटेस्टेंट एंट्री से पहले दे रहे धमाकेदार परफॉर्मेंस

Bigg Boss 18: सलमान खान ने बिग बॉस 18 का आगाज़ कर दिया है। इस बार शो की थीम टाइम का तांडव है। इसमें सलाखें यानी जेल भी हैं। सलमान ने शो की धमाकेदार शुरुआत की। बिग बॉस के घर में सलमान अपने चुटीले अंदाज में भी नजर आते हैं। इस बार भी उनका वो अंदाज बरकार है।

कई लोग इस शो के ग्रैंड प्रीमियर को टीवी पर देख रहे हैं। वहीं, करीब 50 लाख लोग इस शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख रहे हैं। इस शो के कंटेस्टेंट का नाम भी फाइनल भी हो गया है। इसमें चाहत पांडे, शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना और कई सितारे शामिल हैं।

bigg boss 18

डॉक्टर अनिरुद्धाचार्य और सलमान के बीच जुमलेबाज़ी
शो के सेट पर आचार्य अनिरुद्धाचार्य भी पहुंचे हैं। वो कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती मजाक कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने शादी को लेकर सलमान खान की चुटकी भी ली। उन्होंने पूछा कि कब रहे हैं शादी? इस पर सलमान ने कहा कि जब बिना शादी काम चल रहा है। तो काहे कर लें शादी।

चाहत पांडे को मिला टास्क
शो में घर के अंदर जाते ही बिग बॉस ने टास्क दे दिया है। उनको कहा गया कि आपको जेल जाने से बचना है, तो किसी को जेल के अंदर जाने के लिए मनाएं। उनके को-एक्टर अविनाश मिश्रा भी बिग बॉस के अंदर पहुंच गए हैं। अब देखना ये है कि दोनों के बीच जमेगी या फिर तकरार होगी।

शिल्पा शिरोड़कर ने ली एंट्री
90 के दशक की हिरोइन शिल्पा ने भी शो में एंट्री लेंगी। सलमान ने उनको इंट्रोड्यूस करवाया है। उन्होंने घर के अंदर जाने से पहले कागज कलम दवात का जैसे गाने में परफॉर्मेंस दी है। मंच पर उनकी और सलमान की जुगलबंदी देखने को भी मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+