Sikandar Run Time: सलमान खान की 'सिकंदर' पर चली सेंसर बोर्ड कैंची, ओरिजनल रन टाइम से इतनी छोटी हुई फिल्म
Sikandar Run Time: सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के दिन यानी 30 मार्च को रिलीज हो रही है। किसी का भाई किसी की जान के बाद सलमान अपनी सिकंदर ईद पर लेकर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। इसे 24 घंटे में करीब 81 मिलियन बार देखा जा चुका है। ये सलमान खान के करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी है।
एक रिपोर्ट में हमने आपको पहले भी बताया है कि फिल्म को UA 13+ सर्टिफिकेट मिला है। इसका मतलब है कि 13 साल से कम उम्र वाले इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे। बता दें, फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 30 मिनट और 8 सेकंड का था। लेकिन अब इस कम हो गया है। पढ़िए फिल्म में क्या बदलाव हुए हैं।

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट में बताया गया, फिल्म पहले 2 घंटे 30 मिनट और 8 सेकंड की थी। लेकिन सेंसर बोर्ड में इस पर कैंची चलाई है। जिसकी वजह से ये अब 2 घंटे 15 मिनट और 46 सेकंड की हो गई है। सेंसर बोर्ड ने 'सिकंदर' को सेंसर बोर्ड ने 14 मिनट और 28 सेकंड छोटा करवा दिया है। इसके अलावा फिल्म में 'ऑफर औकात के बाहर था...', 'चार मुस कॉल...चलो राजकोट', 'उससे लेके आता हूं...' और 'आ गए आ गए...बैड हस्बैंड...' जैसे शब्दों में कैंची चलाई है। साथ ही फिल्म में सलमान खान द्वारा गया गाना 'अजीब दास्तां है ये' पर भी बोर्ड की कैंची चली है। इसे 11 सेकंड छोटा कर दिया गया है।
ऑलवेज बॉलीवुड की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया था। इसमें बताया गया था, फिल्म में एक जगह होम मिनिस्टर का सीन है। जिसके किरदार को सेंसर बोर्ड ने होम मिनिस्टर की जगह मिनिस्टर करवाया है। वहीं, दूसरी जगह पर सेंसर बोर्ड ने पॉलिटिकल पार्टी के होर्डिंग को भी ब्लर करवाया है। क्योंकि वो एक रियल पार्टी से मिलता जुलता है। ये दावे अगर सही हैं तो फिर इससे ये बात साफ हो जाती है कि सिकंदर के पॉलिटिकल एक्शन फिल्म है। कई रिपोर्ट्स में पहले भी ऐसा बताया जा चुका है।
दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट की माने तो इसमें सलमान खान के रियल लाइफ के साथ-साथ लार्जर देन लाइफ किरादरों के साथ भी तालमेल बिठाया गया है। इसमें सलमान एक दानवीर के साथ-साथ दबंग बिजनेसमैन के भी किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का एक्शन भी उसी अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। फिल्म का बैकड्रॉप दुनिया के सबसे बड़े स्लम धारावी पर सेट है। इसके लिए मेकर्स ने मुंबई में ही एक भारी भरकम सेट बनाया है। जहां धारावी की दुनिया को री-क्रिएट किया गया है। फिल्म के एक्शन को केविन कुमार ने डिजाइन कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने साउथ की कई फिल्मों का एक्शन डिजाइन किया है। इसके अलावा फिल्म में अपने किरदार के लिए सलमान ने ही कॉस्ट्यूम डिजाइन की है।












Click it and Unblock the Notifications