सलमान खान स्टारर सिकंदर की कहानी क्या है? पूरी टीम में सिर्फ दो लोगों को है पता
Sikandar Update: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही वो बिग बॉस 18 को भी होस्ट कर रहे हैं। हालांकि ये शो अब अपने अंतिम चरण में हैं। वहीं, सिकंदर का भी लास्ट शेड्यूल बाकी है। पिछले दिनों खबरें आईं कि 10 जवनरी से लास्ट शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी। लेकिन रश्मिका मंदाना के चोटिल होने के बाद अब शूटिंग टल गई है।
सिकंदर पर मेकर्स काफी बारीकी से काम कर रहे हैं। साथ ही उनकी पूरी कोशिश है कि फिल्म से जुड़ी हुई कोई भी डिटेल बाहर ना आए। चाहे वो फिल्म से जुड़ी बहुत छोटी सी चीज क्यों ही ना हो। इसलिए मेकर्स भी इसे बहुत टाइट सिक्योरिटी और प्राइवेसी के साथ बना रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म की कहानी अभी तक सिर्फ फिल्म के दो एक्टर्स को ही पता है। बाकी दूसरे एक्टर्स को फिल्म की कहानी भी नहीं बताई गई है।

मिड डे में छपी रिपोर्ट की माने तो सिंकदर की कहानी सलमान खान और रश्मिका मंदाना को ही बस पता है। इसके अलावा बाकी सपोर्टिंग एक्टर्स में से किसी को भी इसकी कहानी के बारे कोई जानकारी नहीं है। फिल्म में काजल अग्रवाल, सत्यारज, अनंत माहदेवन, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, नवाब शाह और अंजनी धवन सपोर्टिंग कलाकार हैं। इन सभी के साथ मेकर्स ने NDA यानी नॉन-डिस्क्लोज़र अग्रीमेंट साइन करवाया है। ऐसे में वो कहीं भी फिल्म के बारे में किसी भी प्रकार की बात नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं इन एक्टर्स को इनके सीन भी शूटिंग के कुछ दिनों पहले ही पता चलता है।
ईद पर रिलीज होगी फिल्म
ख़ैर, फिल्म 2025 ईद पर रिलीज होगी। फिल्म को ए आर मुरगदास डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें रश्मिका मंदन्ना, प्रतीक बब्बर और सत्यराज अहम रोल में हैं। वहीं इसी साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सलमान और साजिद की जोडी 10 साल बाद साथ काम कर रही है। पिछली बार दोनों ने किक फिल्म में साथ काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications