सलमान खान ने सरेआम रणबीर कपूर को मारा था थप्पड़, सलीम खान ने ऋषि कपूर से मांगी थी माफी और फिर.....
Salman Khan and Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। भाईजान की फिल्म ने रिलीज होने के 2 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि अब इसकी कमाई ने धीमी गति पकड़ रखी है। फिल्म 'टाइगर 3' गत 12 नवंबर 2023, दिवाली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ही धुआंधार कमाई कर ली थी। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सलमान खान का कोल्ड वॉर
आपको बता दें कि सलमान खान अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने विवादों के चलते भी लाइमलाइट में छाए रहते हैं। हाल ही में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि भाईजान अब तक सिंगल क्यों है। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के साथ सलमान खान का कोल्ड वॉर अभी भी चल रहा है। इनमें से एक हैं रणबीर कपूर जिने साथ भाईजान का विवाद कैटरीना कैफ की वजह से हुआ था।

सलमान खान और रणबीर कपूर का विवाद
एक समय ऐसा था जब रणबीर कपूर और सलमान खान एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की वजह से ही सलमान खान और कैटरीना कैफ का ब्रेकअप हो गया था। काफी समय पहले एक बार सलमान खान ने गुस्से में रणबीर कपूर को थप्पड़ मार दिया था, जिसके चलते सलमान खान के पिता सलीम खान को कपूर फैमिली से माफी तक मांगनी पड़ी थी।
सलमान खान ने रणबीर कपूर को मारा था थप्पड़
ये बात उस समय की है जब रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की थी। उस दौरान रणबीर कपूर मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे थे। उसी क्लब में सलमान खान भी अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। उस पार्टी में रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच किसी बात को लेकर गंदी बहस हो गई थी। बहस इतनी आगे बढ़ गई थी कि सलमान खान ने गुस्से में रणबीर कपूर को थप्पड़ मार दिया था।
सलीम खान ने ऋषि कपूर से मांगी थी माफी
आपको बता दें कि उस पार्टी में कई लोग मौजूद थे और सलमान खान ने सभी के सामने रणबीर कपूर को थप्पड़ मार दिया था। ऐसे में रणबीर कपूर गुस्से में पार्टी छोड़कर निकल गए थे। वहीं सलमान खान की इस हरकत पर उनके पिता सलीम खान को शर्मिंदगी महसूस हुई थी। इस बात को जानने के तुरंत बाद ही सलीम खान ने दिवंगत एक्टर और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के घर जाकर अपने बेटे सलमान की हरकत के लिए उनसे माफी मांगी थी।
कैटरीना के साथ सलमान खान का ब्रेकअप
इस घटना के बाद से ही रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच मनमुटाव जारी है। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच का ये मनमुटाव तब और ज्यादा बढ़ गया था जब सलमान खान की लेडी लेव कैटरीना कैफ का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ने लगा था। कहते हैं कि कैटरीना कैफ ने रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप के चलते ही सलमान खान से अपना रिश्ता तोड़ लिया था। हालांकि रणबीर कपूर और सलमान खान आज भी एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आते हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications