सलमान खान ने रणबीर कपूर को मारा था थप्पड़, पार्टी में देखते रह गए थे लोग, सलीम खान को मांगनी पड़ी थी माफी
Salman Khan and Ranbir Kapoor: पार्टी में रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच किसी बात को लेकर गंदी बहस हो गई थी। बहस इतनी आगे बढ़ गई कि सलमान खान ने गुस्से में रणबीर कपूर को थप्पड़ जड़ दिया था।

Salman Khan and Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने विवादों के चलते भी लाइमलाइट में छाए रहते हैं। कुछ दिनों ने पहले ही बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान और उनके परिवार को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। उसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल सलमान खान स्पेशल बुलेटप्रूफ्र गाड़ी में घर से बाहर निकल रहे हैं। आपको बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान का नाम सामने आने के बाद से ही बिश्नोई गैंग उनके पीछे पड़ा हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के साथ उनका कोल्ड वॉर चल रहा है। इसी में से एक है रणबीर कपूर के साथ उनका विवाद जो कि कैटरीना कैफ की वजह से हुआ था।
सलमान खान और रणबीर कपूर का विवाद
एक समय पर रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच दुश्मनी के खबरें चारों तरफ फैल रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की वजह से ही सलमान खान और कैटरीना कैफ का ब्रेकअप हो गया था। काफी समय पहले एक बार सलमान खान ने रणबीर कपूर को थप्पड़ मार दिया था, जिसके चलते सलमान खान के पिता सलीम खान को कपूर फैमिली से माफी तक मांगनी पड़ी थी।
सलमान खान ने रणबीर कपूर को मारा था थप्पड़
ये बात उस समय की है जब रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की थी। उस दौरान रणबीर कपूर मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे थे। उसी क्लब में सलमान खान भी अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। उस पार्टी में रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच किसी बात को लेकर गंदी बहस हो गई थी। बहस इतनी आगे बढ़ गई कि सलमान खान ने गुस्से में रणबीर कपूर को थप्पड़ जड़ दिया था।
सलीम खान ने ऋषि कपूर से मांगी थी माफी
सलमान खान ने पार्टी में मौजूद सभी लोगों के सामने रणबीर कपूर को थप्पड़ मार दिया था। रणबीर कपूर गुस्से में पार्टी छोड़कर निकल गए थे। वहीं सलमान खान की इस हरकत पर उनके पिता सलीम खान को शर्मिंदगी महसूस हुई थी। इस बात को जानने के तुरंत बाद ही सलीम खान ने बॉलीवुड एक्टर और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के घर जाकर अपने बेटे सलमान की हरकत के लिए उनसे माफी मांगी थी।
कैटरीना के साथ सलमान खान का ब्रेकअप
इसके बाद से रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच मनमुटाव जारी है। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच का ये मनमुटाव तब और ज्यादा बढ़ गया था जब सलमान खान की लेडी लेव कैटरीना कैफ का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ने लगा था। लोगों की मानें तो कैटरीना कैफ ने रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप के चलते ही सलमान खान से अपना रिश्ता तोड़ लिया था।












Click it and Unblock the Notifications