सलमान खान की बहन अर्पिता खान पहुंचीं निजामुद्दीन दरगाह, भाई की सलामती के लिए किया ऐसा काम

Salman Khan and Arpita Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग होने के बाद से एक्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। गैलेक्सी में फायरिंग होने के बाद जहां परिवार वाले और कुछ करीबी लोग एक्टर का हालचाल लेने के लिए उनके घर पहुंचे थे वहीं अब सलमना खान की बहन अर्पिता खान अपने भाई की सलामती की दुआ मांगते नजर आई है।

निजामुद्दीन दरगाह पहुंचीं अर्पिता खान
गत 14 अप्रैल 2024 को हुई फायरिंग की घटना के बाद, सलमान खान की बहन अर्पिता खान को हाल ही में नई दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह पर देखा गया। निजामुद्दीन दरगाह में मौजूद अर्पिता खान का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Arpita Khan

अर्पिता ने भाई की सलामती की मांगी दुआ
इस वीडियो में देखा जा सता है कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान निजामुद्दीन दरगाह पर प्रार्थना कर रही हैं और बाकी की प्रथाओं में भाग भी ले रही हैं। अर्पिता के इस वीडियो को पल्लव पालीवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में अर्पिता खान हरे रंग के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। वहीं लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सलमान खान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
आपको बता दें कि गत 14 अप्रैल 2024 की सुबह सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी के कुछ घंटों बाद, लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। बाद में मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज इलाके से दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया था। हमलावरों ने कोई में पेशी के दौरान बताया था कि इसके पीछे रोहित गोदारा का हाथ है। साथ ही वह सिर्फ सलमान खान को डराना चाहते थे, मारना नहीं। इसी के लिए उन्हें सुपारी मिली थी।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने दिया ऐसा बयान
वहीं इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा है- हम सबूतों के साथ इसकी पुष्टि कर रहे हैं। हमारी टीमों ने पता लगा लिया है कि हथियार कहां था और उम्मीद है कि जल्द ही इस पर जानकारी मिलेगी। इस बीच गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान के पास पहले दो पीएसओ थे। अब, उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा के तहत दो कमांडो, दो एस्कॉर्ट वाहन और 11 पुलिसकर्मी दिए गए हैं। इस पूरे काफिले में तीन पुलिसकर्मी और एक पीएसओ भी हैं।

सलीम खान ने कही ये बात
आपको बता दें कि सलमान खान ने अभी तक इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनके पिता सलीम खान ने इस घटना के बारे में मीडिया से बात की थी। उन्होंने कहा था- इस बारे में बात करने की क्या बात है। ये जाहिल लोग जो कहते हैं मार देंगे। पता लगेगा ना। मुंबई पुलिस ने हमें और हमारे दोस्तों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+