पिछली दो ईद रिलीज से आगे निकली सलमान खान की 'सिकंदर', स्टारडम की वजह से टूटे रिकॉर्ड!
Salman Khan: सलमान खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो बॉक्स ऑफिस के सिकंदर हैं। उनकी हालिया फिल्म सिकंदर ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, और सच कहें तो इसका पूरा क्रेडिट सिर्फ एक ही इंसान को जाता है और हैं सलमान खान।
जहां पिछले साल ईद पर रिलीज़ हुई मच अवेटेड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने ओपनिंग डे पर सिर्फ ₹16.07 करोड़ की कमाई की थी और मैदान दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाई थी और वह सिर्फ ₹4.5 करोड़ ही जुटा पाई। वहीं इस साल सिकंदर ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ₹27.50 करोड़ कमा लिए। सलमान खान की सिकंदर की ओपनिंग, पिछली ईद की दोनों फिल्मों की कमाई को मिलाकर भी कहीं ज्यादा है।

बड़े मियां छोटे मियां ने अपने पूरे बॉक्स ऑफिस सफर में ₹59.17 करोड़ की कमाई की, जबकि मैदान का लाइफटाइम कलेक्शन ₹52.29 करोड़ रहा। वहीं दूसरी तरफ, सिर्फ सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और स्टार पावर के दम पर सिकंदर ने इन दोनों फिल्मों की कुल कमाई से भी दोगुनी कमाई कर ली है।
सबसे कमाल की बात ये है कि सिकंदर की रिलीज़ भले ही त्योहार के मौके पर हुई हो, लेकिन फिल्म को किसी एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा नहीं मिला। ना कोई मार्केटिंग का शोर, ना मल्टी-हीरो कास्ट का सहारा, बस सलमान खान अपनी फुल फॉर्म में, स्क्रीन पर छा जाने वाले और थियेटर में भीड़ खींच लाने वाले।
चाहे वो दमदार एक्शन हो, या सलमान का करिश्मा, या फिर उनका वो लाजवाब स्वैग, एक बात तो साफ है, लोग थियेटर सिर्फ और सिर्फ सलमान खान के लिए आए हैं।एक ऐसे दौर में जहां स्टार पावर धीरे-धीरे फीकी लगने लगी है, सलमान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली बॉक्स ऑफिस किंग किसे कहते हैं।
फैन्स से लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स और क्रिटिक्स तक, हर कोई एक ही बात कह रहा है, 'सिकंदर' चली है तो सिर्फ सलमान की वजह से। आज जब बड़ी-बड़ी स्टार जोड़ियों की फिल्में भी लड़खड़ा रही हैं, सलमान ने अकेले दम पर एक ऐसा ब्लॉकबस्टर दिया है जिसने सबको पीछे छोड़ दिया। अगर 'सिकंदर' की बॉक्स ऑफिस जीत का पूरा क्रेडिट किसी एक शख्स को जाता है, तो वो हैं सिर्फ और सिर्फ सलमान खान।












Click it and Unblock the Notifications