रक्षामंत्री राजनाथ के एक कॉल ने 'बैटल ऑफ गलवान' में रातों रात करवा दिया बदलाव, सलमान को आखिर क्या जोड़ना पड़ा?
Battle Of Galwan: सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान की री-शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने इस फिल्म की पूरी शूटिंग दिसंबर 2025 में ही खत्म कर ली थी। लेकिन वो फिल्म के फाइनल आउटपुट से खुश नहीं थे। इस वजह से पैचवर्क और कुछ सीन की री-शूटिंग कर रहे हैं। इन सबके बीच सलमान की बैटल ऑफ गलवान के सामने भारत के डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने एक शर्त रख दी। पहले भी फिल्म की कहानी को लेकर रक्षा मंत्री की तरफ से हिमायत दी जा चुकी है। लेकिन अब उन्होंने जो शर्त रखी, उसे सुन सलमान और फिल्म के डायरेक्टर ने तुरंत मान ली। साथ ही उन्होंने रातों-रात उसपर काम भी शुरू कर दिया।

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से बताया कि राजनाथ सिंह ने सलमान खान से फिल्म में एक गाना ऐड करने के लिए कहा। जिसमें गलवान वैली में हुई झड़प के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा गई हो। ये सुनते ही सलमान ने तुरंत डायरेक्टर अपूर्व लखिया को कॉल कर गाना शूट करने के लिए कहा। रिपोर्ट में लिखा, 'रक्षामंत्री राजनाथ की बात सुन सलमान और अपूर्व ने फिल्म का ये गाना एक ही रात में शूट कर डाला। इस गाने को सलमान एंड में दिखाना चाहते हैं। जिससे मूवी में जिन शहीदों को दिखाया जा रहा है उन्हें ट्रिब्यूट मिल सके। जब सलमान ने अपूर्व को कॉल किया तब वो ब्रेक पर थे। लेकिन सलमान की बात सुन उन्होंने गाने की शूटिंग शुरू कर दी।'
रिपोर्ट में आगे लिखा, 'इस गाने को अयान लाल (एक्ट्रेस और बिग बॉस 19 फेम कुनिका) ने लिखा है। जिसे सलमान के ऊपर फिल्म के एंड क्रेडिट सीन पर शूट गया है। जब स्क्रीन में सलमान होंगे तभी झड़प में शहीद हुए वीर सैनिकों के नाम और उनकी फोटो भी दिखाई जाएंगी। जिससे शहीदों को एक ट्रिब्यूट मिल सके।'
खै़र ये पहला मौका नहीं है जब राजनाथ सिंह को सलमान की इस फिल्म में दखल देना पड़ा हो। इससे पहले फिल्म की शूटिंग की परिमिशन के लिए भी सलमान राजनाथ सिंह से मिल चुके हैं। फिल्म की शूटिंग लद्दाख की गलवान घाटी जैसे सेंसेटिव इलाके में होने थी, तब आर्मी की तरफ से कुछ सवाल उठे थे। ऐसे में सलमान ने रक्षामंत्री से ही मुलाकात कर समाधान निकाला था। साथ ही राजनाथ सिंह ने मेकर्स और सलमान को ये भी समझाया था कि फिल्म में ऐसा कुछ न दिखाया जाए जिससे भारत और चीन के रिश्तों में असर पड़े। बात दें पहले फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसे खिसकाकर अगस्त के महीने पर रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications