Salman Khan Firing Case: मंदिर में भक्त बनकर पहुंची थी क्राइम ब्रांच और फिर... शूटर्स को लेकर बड़ा खुलासा
Salman Khan firing case update: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने एक्टर से फोन पर बात की और बाद में मुलाकात भी की। साथ ही उन्होंने एक्टर को सुरक्षा का आश्वासन और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्त की बात भी कही। शूटिंग के एक दिन बाद आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने धर भी लिया। अब पकड़े गए दो शूटर्स को लेकर क्राइम ब्रांच ने एक और बड़ा खुलासा किया है।
दो शूटर्स को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की दर्जनभर टीम जुट गई थी। इसके बाद गुजरात के भुज से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाइक की पहचान के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। हालांकि, इन शूटर्स को पकड़ना इतना भी आसान नहीं था। क्राइम ब्रांच ने बताया कि कैसे और कहां पर उन्होंने दोनों को धर दबोचा।

बताते चलें कि क्राइम ब्रांच की टीम एक मंदिर में भक्त बनकर साधारण कपड़े पहनकर पहुंची थी। ताकि सागर और विक्की नाम के इन शूटर्स को शक ना हो कि पुलिस उन्हें पकड़ने वहां तक जा पहुंची। इसके बाद टीम ने देखा कि दोनों शूटर्स मंदिर के पास कोने में सो रहे हैं।
इसके बाद पुलिस ने धावा बोलते हुए दोनों को धर दबोचा। क्राइम ब्रांच ने इस बात का भी खुलासा किया है कि इन दोनों का मकसद सलमान खान को जान से मारना था। द इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने किस तरह इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और क्राइम ब्रांच की टीम को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications