Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'दुनिया की बेस्ट माएं', मदर्स डे पर सलमान खान ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, पिता सलीम खान को कहा थैंक्यू

11 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर बॉलीवुड सेलेब अपनी मां के साथ यादें शेयर कर रहा है। इसमें सलमान खान का भी नाम है। सलमान जितने बड़े सुपरस्टार हैं, उतने ही वो एक फैमिली मैन भी हैं। इस बात के कई किस्से दुनिया को मालूम हैं।

सलमान अपने परिवार से खूब प्यार करते हैं। समय समय पर वो दुनिया को बताते भी रहे हैं। लेकिन उनका मां से एक खास कनेक्शन है। ये बात मदर्स डे पर साफ नजर आई, जब सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान और हेलेन को मदर्स डे की बधाई देते हुए एक दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया।

salman khan

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां सलमा खान और हेलेन के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। बधाई देते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "थैंक यू डैड, मुझे दुनिया की सबसे बेहतरीन माएं देने के लिए। मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं को हैप्पी मदर्स डे।" इस बात से ये साफ होता है कि सलमान खान अपनी माओं से कितना गहरा लगाव रखते हैं। वो दोनों से बेहद करीब हैं और उन्हें दिल से प्यार करते हैं। सलमान को इसीलिए लोग मैन विद गोल्डन हार्ट भी कहते हैं। बता दें, सलमान खान के पिता और राइटर सलीम खान ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहले सलमा खान से शादी की। बाद में हेलेन से। सलमान और हेलेन दोनों एक साथ एक ही घर में रहती हैं। सलमान खान समला खान के बेटे हैं। हेलेन भले ही सलमान की सौतेली मां हैं। लेकिन कभी भी उन्होंने हेलेन को ऐसा अंदाजा नहीं लगने दिया। वो हमेशा कहते हैं कि मेरी दो मां हैं।

वैसे तो सलमान खान ने हमेशा बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वो बड़े पर्दे पर अगली बार क्या लेकर आने वाले हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+