सलमान खान को हुआ अपनी गलतियों का एहसास? आधी रात क्रिप्टिक पोस्ट की शेयर, बोले- 'मुझे पछतावा है'

Salman Khan New Post: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वो जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। इसका पहला पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सलमान इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। हालांकि वो अक्सर अपने अकाउंट से दूसरों की फिल्मों और गानों को प्रमोट करते आए हैं।

हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने अपनी फोटो के साथ एक क्रिप्टिक कैप्शन लिखा। जिसके बाद उनके फैंस कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।

Salman Khan New Post

सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा, वर्तमान आपका भूतकाल बन जाता है, भूतकाल आपके भविष्य को पकड़ लेता है। वर्तमान एक गिफ्ट है, इसके साथ सही व्यवहार करें। बार-बार की गई गलतियां आदत बन जाती हैं और फिर आपका चरित्र। किसी को दोष न दें, कोई भी आपको ऐसा कुछ नहीं करवा सकता जो आप नहीं करना चाहते। मेरे डैड ने अभी-अभी मुझसे यही कहा है। यह बिल्कुल सच है। काश मैं ये बहुत पहले सुन लेता है। लेकिन अभी भी बहुत देर नहीं हुई है। सलमान की इस पोस्ट पर यूजर्स और उनके फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। कुछ का कहना है कि भाईजान को अपनी गलतियों का एहसास हो गया है। वहीं, कुछ कह रहे है कि सलमान बदल रहे हैं।

ख़ैर, बैटल ऑफ गलवान के लिए सलमान लगातार कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। ये फिल्म साल 2020 में हुई गलवान घाटी में झड़प पर आधारित है। सलमान इसमें कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। ये पहली बार है जब वो आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। इसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट करेंगे। इसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया और साकिब सलीम जैसे एक्टर्स होंगे। इसके बाद सलमान बजरंगी भाईजान 2 में भी नजर आ सकते हैं। हालांकि ये फिल्म अभी अनाउंस नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+