27 साल के डायरेक्टर ने वो कर दिया, जो बॉलीवुड के दिग्गज नहीं कर पाए, खबर जान 'खान' फैंस के छलक पड़ेंगे आंसू
कई समय से फैंस की मांग है कि सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान एक प्रोजेक्ट पर काम करें। ऐसे कई अवसर रहे हैं जब इन स्टार्स के फैंस ने खुद स्टार्स के सामने इच्छा जताई है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद सिनेप्रेमी अब खुश हो गए हैं
वायरल वीडियो में वैनिटी वैन (शूटिंग के दौरान जिसे एक्टर आराम करने के लिए उपयोग करते हैं) दिखाई दे रही हैं। इसमें शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के नाम लिखे हुए हैं। इसके बाद ये चर्चा उठने लगी है कि तीनों खान अब किसी एक बड़े प्रोजेक्ट पर दिखाई देने वाले हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो ये तीनों किसी ऐड के लिए नहीं बल्कि आर्यन खान की डेब्यूटेंट वेब सीरीज़ 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आने वाले हैं। ये वीडियो उसी की शूटिंग का है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि ये तीनों सुपरस्टार आर्न खान की सीरीज में कैमियो करेंगे। हालांकि सीरीज के ट्रेलर में सलमान खान नजर भी आ चुके हैं। खबरें यहां तक हैं कि तीनों का इस सीरीज में कॉमेडी सीन है। जिसे शूट कर लिया गया है। ये वायरल वीडियो भी पुराना है। क्योंकि शाहरुख इस समय पोलैंड में अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं। दूसरी तरफ सलमान'बैटल ऑफ गलवान' और 'बिग बॉस' की शूटिंग कर रहे हैं।
आर्यन का यह शो नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर, 2025 को स्ट्रीम होगा। जिसमें लीड रोल में लक्ष्य ललवानी (किल फेम) आसमान सिंह के किरदार में नजर आएंगे। उनके अपोजिट सहेर बाम्बा होंगी, जो उनकी प्रेमिका का किरदार दिखाई देंगी। बॉबी देओल सुपरस्टार अजय तलवार की भूमिका में हैं। राघव जुयाल लक्ष्य के बेस्ट फ्रेंड बने हैं। इसके पहले दोनों किल में भी साथ में कर चुके हैं। वहीं, मोना सिंह उनकी मां के रोल में नज़र आएंगी। इन सबके अलावा सीरीज में मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, अन्या सिंह, गौतमी कपूर और राजत बेदी भी अहम रोल में दिखाई देंगे।
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' एक ड्रामा सीरीज़ है। इसकी कहानी बॉलीवुड में आउटसाइडर और उसके दोस्तों के संघर्ष पर आधारित है। जो बॉलीवुड की चकाचौंध और राजनीति के बीच अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। इस सीरीज़ को "बॉलीवुड के लिए एक रोस्ट और टोस्ट" के रूप में बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications