'मामा बन गया', ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन के जन्म पर सलमान खान ने ये क्या कह दिया? फिर मचा ऐसा हंगामा
Salman Khan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरीज में शुमार सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता आज भी बी-टाउन में चर्चा का विषय बन जाता है। एक दौर था जब दोनों की नजदीकियां सुर्खियों में थीं लेकिन वक्त के साथ ये रिश्ता खत्म हो गया। इस प्रेम कहानी का एक दर्दनाक अंत हुआ।
ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की है
आज ऐश्वर्या राय अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के घर की बहू बनी हैं। ऐश्वर्या राय ने बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से शादी की है। दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) भी है। वहीं ऐश्वर्या राय के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान अब तक सिंगल हैं।

सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट में शॉकिंग खुलासा
इसी बीच ऐश्वर्या राय की बेटी के जन्म के समय सलमान खान के रिएक्शन को लेकर एक पुराना किस्सा फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट में जानी-मानी पत्रकार हीना कुमावत ने शिरकत की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने उस दौर को याद किया जब ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था।
आराध्या बच्चन के जन्म पर सलमान खान का बयान
-हीना कुमावत ने बताया कि उस समय मीडिया में जबरदस्त उत्सुकता थी कि सलमान खान इस खबर पर क्या प्रतिक्रिया देंगे। संयोग से उसी दौरान सलमान खान एक मोबाइल ब्रांड के प्रमोशनल इंटरव्यू में बिजी थे और पत्रकारों पर उनका रिएक्शन लेने का दबाव था।
-हीना कुमावत ने खुलासा किया कि उनको भी सलमान खान का रिएक्शन लेने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने ऐसा करना उचित नहीं समझा था। उनका मानना था कि ऐश्वर्या राय अब शादीशुदा हैं और सलमान खान से उनका कोई संबंध नहीं है। ऐसे में एक महिला होने के नाते उन्हें ये सवाल पूछना ठीक नहीं लगा था।
सलमान खान ने कहा- मैं मामा बन गया हूं
-पत्रकार हीना कुमावत ने आगे बताया कि कुछ महीनों बाद जब सोहेल खान के घर बेटे का जन्म हुआ, तब उन्होंने सलमान खान से पूछा था कि चाचा बनकर कैसा लग रहा है? इस पर सलमान खान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था- चाचा ही नहीं, मामा भी बना हूं और मेरी यही दुआ है कि उनके 11 बच्चे हों।
-हालांकि सलमान खान ने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन उस वक्त उनके इस बयान को ऐश्वर्या राय से जोड़कर देखा गया था और ये काफी चर्चा में रहा था।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की अधूरी कहानी
-सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी आज भी बॉलीवुड की अधूरी कहानियों में गिनी जाती है। दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं लेकिन उनसे जुड़े किस्से समय-समय पर सामने आते रहते हैं। जहां ऐश्वर्या राय अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं, वहीं सलमान खान अब भी इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाते हैं।
-पुराने रिश्तों की ये झलकियां एक बार फिर साबित करती हैं कि बॉलीवुड की दुनिया में कहानियां कभी पूरी तरह खत्म नहीं होतीं, वह बस यादों में बदल जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications