'मैं शादी के लिए तरस रहा हूं', सलमान खान ने क्यों कही ऐसी बात? क्या है इसके पीछी की सच्चाई?
Salman khan On Marriage: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान सुर्खियों में छाए हुए हैं। बाबा सिद्दीकी सुपरस्टार सलमान खान के बेहद करीब थी। ऐसे में उनकी मौत से एक्टर को काफी दुख पहुंचा है। वहीं इस मामले में सलीम खान ने बड़ा बयान दिया है।
सलमान खान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा
वहीं सलमान खान की सुरक्षा को लेकर इन दिनों चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उन्हें एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। हालांकि उससे पहले ही खतरे को देखते हुए सलमान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई थी।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भेजा गया मैसेज
कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के मैसेज में धमकी दी गई है कि अगर सलमान खान ने 5 करोड़ रुपए नहीं दिए, तो उनका हाल पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगा। आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हाल ही में हत्या कर दी गई थी।
सलीम खान ने कही ऐसी बात
सलीम खान ने कहा है- पुलिस सलमान खान के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की भी रक्षा कर रही है। हर कोई बचाना चाहता है। जिंदगी जो है कभी भी जा सकती है, किसी की भी जा सकती है। सलीम खान ने आगे कहा- माफी उससे मांगी जाती है जिसके साथ आपने कुछ गलत किया हो। आपने जो गुनाह किया है, किसी का दिल दुखाया है उससे माफी मांगों।
शादी को लेकर सलमान खान का बड़ा बयान
इसी बीच सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में सलमान खान कह रहे हैं कि वह शादी करना चाहते हैं लेकिन उनकी जिंदगी इतने विवादों में घिरी है कि कोई उनसे जुड़ना ही नहीं चाहता है।
'मैं शादी करने के लिए मरा जा रहा हूं'
सलमान खान ने कहा था- मैं तो शादी के लिए तरस रहा हूं लेकिन मैं शादी के मामले में अनलकी रहा हूं। मेरे बारे में लोग काफी गलत सोचते हैं। मैं तो शादी करने के लिए मरा जा रहा हूं। लेकिन आज के समय में महिलाएं ही फैसले लेती हैं।












Click it and Unblock the Notifications