सलमान के डुप्लीकेट ने शर्टलेस होकर रेलवे ट्रैक पर गाया ' तेरे नाम..', मचा बवाल, केस दर्ज , जानिए पूरा मामला

लखनऊ, 24 अगस्त। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनके फैंस दीवानों की तरह मोहब्बत करते हैं लेकिन कभी-कभी ये दीवानगी उनके चाहने वालों को भारी भी पड़ जाती है और ऐसा ही कुछ हुआ सलमान के फैन और खुद को उनका डुप्लीकेट कहने वाले आजम अंसारी के साथ, जिन्हें सल्लू मियां की तरह रेलवे ट्रैक पर शर्टलेस होकर गाना महंगा पड़ गया और उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

सलमान के डुप्लीकेट ने शर्टलेस होकर रेलवे ट्रैक पर गाया गाना

सलमान के डुप्लीकेट ने शर्टलेस होकर रेलवे ट्रैक पर गाया गाना

आपको बता दें कि आजम फिल्म 'तेरे नाम' के टाइटल गीत को रेलवे ट्रैक पर ठीक उसी तरह से शूट कर रहे थे, जैसे कि सलमान खान पर फिल्म में फिल्माया गया है। उन्होंने उसी तरह से लंबे बाल रखे हैं और उसी स्टाइल में स्मोक करते दिख रहे हैं, यहां तक उनकी कद-काठी भी काफी हद तक सलमान खान से मेल खाती है, अगर आप सरसरी तौर पर देखेंगे तो आप भी शायद उन्हें असली वाला सलमान खान ही समझ लें।

वीडियो वायरल

वीडियो वायरल

लेकिन जैसे ही उसका वीडियो वायरल हुआ और आरपीएफ के संज्ञान में आया, उसने अंसारी पर केस कर दिया। हालांकि अभी भी गाने का वीडियो आजम अंसारी के सोशल अकाउंट पर मौजूद है और लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उसे बॉलीवुड जाने की सलाह भी दे डाली है।

सलमान को पूरी तरह से कॉपी करते हैं अंसारी

सलमान को पूरी तरह से कॉपी करते हैं अंसारी

आपको बता दें कि सलमान खान का ये जबरा फैन सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय है और उसके इंस्टा पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स है। वो मूल रूप से लखनऊ के ही रहने वाले हैं और इससे पहले भी उन पर शांति भंग करने के आरोप में केस दर्ज हो चुका है। वो सलमान को पूरी तरह से कॉपी करते हैं, वो उन्हीं की तरह चलते हैं, बोलते हैं और हाथों में ब्रेसलेट पहनते हैं।

फिल्म एक ट्रैजिक लवस्टोरी

फिल्म एक ट्रैजिक लवस्टोरी

गौरतलब है कि 15 अगस्त 2003 को रिलीज हुई सलमान खान और भूमिका चावला की फिल्म 'तेरे नाम' एक बहुत बड़ी हिट थी। फिल्म एक ट्रैजिक लवस्टोरी थी। जिसने बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त ढंग से धूम मचाई थी। फिल्म के गाने आज भी लोगों के दिलों को छू जाते हैं तो वहीं फिल्म में सलमान खान की स्टाइल और लुक ने लोगों को उनका मुरीद बना दिया था।

फिल्म सेतु (1999) की रीमेक

एक जूनूनी आशिक के रोल में सलमान खान ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी और इसी वजह से आज भी जब भी ये फिल्म टीवी पर आती है तो लोग टीवी से चिपक जाते हैं। हालांकि ये फिल्म तमिल भाषा में बनी फिल्म सेतु (1999) की रीमेक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+