निधन से पहले सतीश कौशिक ने सलमान खान से किया था ये वादा, इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने का था प्लान
सलमान खान ने हाल ही में सतीश कौशिक और अपनी फिल्म तेरे नाम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। दोनों इस पर काम करने का प्लान कर रहे थे।

Salman Khan And Satish Kaushik: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्टर ने 20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'तेरे नाम' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। इस फिल्म को सतीश कौशिक ने ही डायरेक्ट किया था।
सतीश कौशिक ने सलमान से किया था ये वादा
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान और भूमिका चावला ने अहम भूमिका निभाई थी। इस बीच सलमान खान ने बताया कि मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक फिल्म तेरे नाम के सीक्वल पर विचार कर रहे थे और उन्होंने इसकी स्क्रीप्ट भी तैयार कर दी थी। लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।
इस फिल्म का बनाना चाहते थे सीक्वल
सलमान खान ने खुलासा किया कि, उनकी सतीश कौशिक से 'तेरे नाम' के लिए एक प्लॉट पर चर्चा की थी और 20 साल बाद कहानी में क्या हुआ होगा इस पर उन्होंने आइडिया दिया था। सतीश कौशिक ने सलमान खान से वादा किया था कि वह जल्द ही इसकी स्क्रीप्ट पर काम करेंगे और भविष्य में इस प्रोजेक्ट पर काम करने का प्लान किया था।
सलमान करेंगे इस प्रोजेक्ट पर काम
फिल्म तेरे नाम को सतीश कौशिक खुद डायरेक्ट करने वाले थे। दिल्ली में अपने काम के बाद उन्हें तीसरी फिल्म के लिए काम शुरू करना था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इससे पहले सतीश कौशिक इस प्रोजेक्ट पर काम करते 8 मार्च को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब सलमान खान ने वादा किया है कि वह उनके इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
बता दें कि, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी समेत कई बड़े सितारे लीड रोल में नजर आएंगे। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications