Salman Khan Fees: 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने सलमान खान को दी मुंह मांगी रकम, फीस जान उड़ जाएंगे होश
Salman Khan Fees: भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शोज़ में से एक, 'बिग बॉस' आज जिस मुकाम पर है, उसमें सलमान खान का नाम सबसे ऊपर आता है। 2010 में सीज़न 4 से सलमान ने इस शो को होस्ट करना शुरू किया था, और तभी से हर साल दर्शकों की पहली पसंद बने हुए हैं। पहले कुछ सीजन में होस्ट बदलते रहे - अरशद वारसी, शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे नजर आए। लेकिन सलमान के आने के बाद शो को एक नया चेहरा और शो को नई पहचान मिली।
सलमान न केवल होस्ट की भूमिका निभाते हैं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के लिए एक गाइड और मेंटर की तरह भी नजर आते हैं। 'वीकेंड का वार' में उनकी मौजूदगी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

हर सीजन के साथ बढ़ती रही सलमान की फीस
सलमान खान की लोकप्रियता जितनी तेजी से बढ़ी, उतनी ही तेजी से उनकी फीस भी। शुरुआत में उनकी फीस अन्य टीवी स्टार्स के मुकाबले थोड़ी ज्यादा जरूर थी, लेकिन जैसे-जैसे शो की टीआरपी चढ़ती गई, उनकी फीस में भी बड़ा इज़ाफा होता गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 11 तक सलमान एक एपिसोड के लिए 11 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रहे थे। इसके बाद हर सीजन में उन्होंने अपनी फीस बढ़ाई। सीज़न 12 में 14 करोड़, सीजन 13 में 15 करोड़ और फिर सीजन 14 में उन्होंने प्रति एपिसोड करीब 20 करोड़ रुपये चार्ज किए। बिग बॉस 15 तक आते-आते यह आंकड़ा 25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ऐसे में एक पूरे सीजन के लिए उनकी कुल कमाई सैकड़ों करोड़ में जा पहुंची। हालांकि सीजन 16 में ये अफवाहें थीं कि सलमान ने 1000 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
बिग बॉस 19 के लिए कितनी ले रहे हैं फीस?
अब बात करते हैं ताज़ा सीज़न यानी बिग बॉस 19 की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार सलमान खान को शो के लिए 150 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। हालांकि चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अगर ये आंकड़े सही हैं तो ये अब तक की सबसे बड़ी फीस मानी जाएगी। oneindia hindi इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications