'शराब बंद और बस एक चम्मच', सलमान खान की डाइट और फिटनेस पर आया भयंकर वाला अपटेड

Salman Khan training Update: 'बैटल ऑफ गलवान' सलमान खान की वो फिल्म जिसका पोस्टर आते ही इंटरनेट धुआं-धुआं हो गया। इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें। फिल्म में सलमान खान ऑर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसा रोल सलमान अपने करियर में पहली बार ऐसा रोल करने जा रहे हैं। बैटल ऑफ गलवान के लिए सलमान कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। ऐसे में अब उनकी ट्रेनिंग और डाइट की डिटेल्स आई हैं।

फिल्म के डेवलपमेंट से जुड़े सोर्सेस के मुताबिक 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए सख्त फिटनेस डाइट को फॉलो कर रहे हैं। इस फिल्म में कर्नल बी संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे। सलमान खान फिल्म के लिए वॉल्यूम सेट्स के साथ हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग भी कर रहे हैं।

Salman Khan

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान इन दिनों अपनी इंटेंस ट्रेनिंग बिना AC और पंखे के कर रहे हैं। जिससे शरीर में थोड़ी पानी की कमी हो सके। इस प्रोसेस से फैट और वॉटर लॉस थोड़ी जल्दी हो सके। सलमान खान का एक सेशन लगभग 1 घंटे का होता है, जिसमें आउटडोर कार्डियो भी शामिल है। वहीं उनकी डाइट पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उनकी डाइट में घर का बना खाना शामिल है, जिसमें लीन प्रोटीन, सब्जियां और दिन में केवल एक चम्मच चावल शामिल हैं। इस नई डाइट में प्रोसेस्ड कार्ब्स और शराब को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बता दें, फिल्म की शूटिंग 15 अगस्त से शुरू होगी। इसका पहला शेड्यूल लद्दाख में शूट होगा।

फिल्म राइटर शिव अरूर और राहुल सिंह की नॉवेल इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 पर बेस्ड है। इस बुक का चैप्टर शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) की गाथा पर आधारित है। सलमान उन्हीं का किरदार निभाते नजर आएंगे। शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। कर्नल बाबू 2020 में चीन-भारत झड़प के दौरान कार्रवाई में शहीद हुए थे। उनका जन्म 1982 में सूर्यापेट तेलंगाना में हुआ था। उनके पिता एक बैंकर और मां होममेकर थीं। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोरुकोंडा स्थित सैनिक स्कूल में हुई। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पुणे की नेशनल डिफेंस अकेडमी से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी से की। कर्नल बाबू ने साल 2004 में आर्मी जॉइन की। उनकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई। 2019 में संतोष बाबू को प्रमोट कर कर्नल बना दिया। 15 साल की सर्विस के दौरान कर्नल बाबू की तैनाती कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और चाइना बॉर्डर पर रही। साल 2007 में उन्होंने इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर आर्मी ऑपरेशन के दौरान तीन घुसपैठियों को मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+