सलमान खान ने की 'गदर 2' और सनी देओल की तरीफ, कहा- ढाई किलो के हाथ के बराबर....
Salman Khan On Gadar 2: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने दमदार परफॉर्मेंस की है। पहले दिन मूवी को देखने के लिए लोगों का हुजूम सिनेमाघरों में उमड़ता देखा गया। आपको बता दें कि लोग इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों को फिल्म में सनी देओल की एक्टिंग जबरदस्त लग रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी फिल्म 'गदर 2' और उसके लीड हीरो सनी देओल की जमकर तरीफ की है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म के बारे में कई बातें लिखी हैं।
सलमान खान ने की 'गदर 2' की तारीफ
आपको बता दें कि सलमान खान एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तरह के प्रमोशनल पोस्ट करते रहते हैं। इस बार सलमान खान ने फिल्म 'गदर 2' की तरीफ करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म के लिए एक नोट भी लिखा है।

सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट
सलमान खान ने फिल्म 'गदर 2' के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है- ढाई किलो के हाथ के बराबर 40 करोड़ की ओपनिंग। सनी पाजी आपने तो मार ही डाला। 'गदर 2' की पूरी टीम को ढेर सारी बधाई। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर 'गदर 2' को मिक्सड रिव्यूज मिल रहे हैं। कोई कह रहा है कि ये मूवी ब्लॉबस्टर साबित होगी तो वहीं कोई फिल्म की स्क्रीप्ट से काफी निराश है। फिल्म में सनी देओल के कम सीन दिखाए गए हैं।
उत्कर्ष शर्मा की एक्टिंग से खुश नहीं हो पाए लोग
वहीं फिल्म में सनी देओल के बेटे का किरदार निभा रहे उत्कर्ष शर्मा की एक्टिंग से फैंस खास इंप्रेस नहीं हो पाए हैं। लेकिन इन सबके बीच सनी देओल के हैंडपंप वाले सीन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि इस सीन ने उनका दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म का ये सीन फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।
एडवांस बुकिंग ने मारी थी बाजी
फिल्म 'गदर 2' को ओपनिंग डे पर देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ 20 लाख टिकट्स की तो एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर दमदार एडवांस बुकिंग की जानकारी दी थी। लोगों का मानना है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications