'बैटल ऑफ गलवान' पर सलमान खान ने लिया बड़ा फैसला, जिसे जान फैंस की आंखों में आ जाएंगे आंसू
Battle of Galwan: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म से उनका पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है। जिसे उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पर लगातार कुछ न कुछ अपडेट्स आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों पहले खबर आई कि फिल्म की शूटिंग अगस्त महीने से शुरू होने की संभावना है।
रिपोर्ट्स में बताया गया कि सलमान अगस्त से मुंबई में पहला शेड्यूल शूट करेंगे। इसी बीच उन्होंने बिग बॉस के प्रोमो की शूटिंग भी पूरी कर ली है। जो हाल ही में रिलीज हुआ। लेकिन अब बैटल ऑफ गलवान को लेकर एक नया अपडेट आया है।

खबरों में बताया गया कि 1 अगस्त को सलमान मुंबई में शूट करेंगे। ये शेड्यूल 10 दिनों का होगा। इसके बाद दूसरा शेड्यूल लद्दाख में शुरू होना था। लेकिन सलमान ने 1 अगस्त की शूटिंग को आगे खिसका दिया है। मुंबई में सेट तैयार हो गया था और शूटिंग शुरू करने की पूरी तैयारी थी। लेकिन 48 घंटे पहले ही सलमान ने शूटिंग कैंसिल कर दी। अब फिल्म की शूटिंग सीधा सितंबर में ही शुरू होगी। इसका पहला शेड्यूल लद्दाख में शूट होगा। इसके बाद बाकी शेड्यूल पूरे किए जाएंगे।
बता दें, न्यूज एजेंसी PTI करते हुए सलमान ने कहा था, "इस फिल्म का किरदार फिजिकली रूप से बहुत चैलेंजिंग और डिमांडिंग है। हर साल, हर महीने, हर दिन यह और भी मुश्किल होता जा रहा है। मुझे अब इसे यानी अपनी ट्रेनिंग को ज़्यादा समय देना होगा। पहले, मैं इसे एक या दो हफ़्ते में आराम से कर लेता था, लेकिन अब मैं दौड़ रहा हूं, एक्सरसाइज कर रहा हूं। क्योंकि फिल्म की मांग ही यही है। उदाहरण के लिए, सिकंदर में, एक्शन अलग था। किरदार अलग था। लेकिन ये मूवी शारीरिक रूप से कठिन है खासकर लद्दाख में, ऊँचाई पर और ठंडे पानी में शूटिंग करना है। ये सब बहुत अलग और चुनौतियों से भरा हुआ है।"
सलमान ने आगे कहा, "मेरे पास लद्दाख में 20 दिन और फिर ठंडे पानी में सात-आठ दिन बिताने का मौका है। हम इसी महीने शूटिंग शुरू करेंगे।" इससे ये क्लियर हो गया है कि फिल्म की शूटिंग अब अगस्त की जगह जुलाई में शुरू होगी। बता दें, सलमान की फिल्में हमेशा ईद के दिन रिलीज होती रही हैं।लेकिन इस बार उन्होंने स्वीकार किया कि 'बैटल ऑफ गलवान' जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि इस बात पर अभी तक ऑफिशियली मुहर नहीं लगी है। इसलिए oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications