कोलकाता में लाइव कंसर्ट में धूम मचाएंगे सलमान खान, भाईजान की टाइट सिक्योरिटी, इतनी कीमत में खरीदें शो का टिकट

Salman Khan In Kolkata: सलमान खान आज यानी 13 मई की शाम को 6 बजे से कोलकाता में परफॉर्म करेंगे।कोलकाता के इस दबंग टूर में लोगों को डांस और म्यूजिक का फुल ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज देखने को मिलेगा।

salman khan

Salman Khan In Kolkata: इस समय बॉलीवुड एक्टर सलमान खान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मरने की धमकी मिलने के बाद से सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। फिलहाल सलमान खान इसी टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आते हैं। शूटिंग सेट से लेकर किसी भी इवेंट में उनके आसपास बॉडीगार्ड शेरा के अलावा कई बंदूकधारी गार्ड्स मौजूद रहते हैं। हाल ही में सलमान खान मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर नजर आए। खबर है कि वह कोलकाता पहुंचे हैं।

ममता बनर्जी से मिलेंगे सलमान खान
सलमान खान कोलकाता पहुंचकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। साथ ही वह अपने दबंद टूर के तहत फैंस के लिए कोलकाता में परफॉर्म भी करेंगे। कोलकाता के इस दबंग टूर में लोगों को डांस और म्यूजिक का फुल ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज देखने को मिलेगा।

कोलकाता में परफॉर्म करेंगे सलमान खान
सलमान खान आज यानी 13 मई की शाम को 6 बजे से ईस्ट बंगाल क्लब, मेडेन टेंट, कोलकाता में परफॉर्म करेंगे। सलमान खान के इस दबंग टूर में सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, प्रभुदेवा, आयुष शर्मा, मनीष पॉल और गुरु रंधावा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही सलमान खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस टूर के बारे में जानकारी दी थी।

दबंग टूर की टिकटों की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के इस दबंग टूर की टिकटों की कीमत की जानकारी भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। बताया जा रहा है कि कोलकाता में सलमान खान को लाइव देखने के लिए उनके फैंस के लिए 699 रुपये से लेकर 40000 तक की कीमत वाले टिकट मौजूद हैं। इतना ही नहीं अगर आप वीआईपी लाउंज एक्सेस करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 3 लाख रुपये तक की कीमत देनी पड़ सकती है।

सलमान खान की सिक्योरिटी
आपको बता दें कि सलमान खान का ये दंबग टूर कुछ सनय पहले कोलकाता में होने वाला था लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए ही इस प्रोग्राम को स्थगित किया गया था। प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर ने बताया है कि उन्हें कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार और टॉप पुलिस अधिकारियों से उचित सहायता मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+