Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'8 घंटे तक मेरे चेहरे में लगे थे स्क्रू', सलमान ने इस खतरनाक बीमारी का बताया एक्सपीरिएंस, सुनकर फट जाएगा कलेजा

Salman Khan On Trigeminal Neuralgia: सलमान खान अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा वो हाल ही में प्राइम वीडियो के चैट शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में नजर आए। वो इस शो के पहले एपिसोड में आमिर खान के साथ नजर आए। इस दौरान सलमान और आमिर ने खूब मस्ती की और कई किस्से सुनाए। इसमें एक सलमान की गंभीर बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया का भी है। जिसपर उन्होंने खुलकर बात की।

Salman Khan

सलमान ने बताया कि इस बीमारी से उन्हें कितना दर्द झेलना पड़ा और इसकी शुरुआत कब हुई। लेकिन इससे जितनी मुश्किल से वो निकले हैं, वो किस्सा काफी दर्दनाक है। सलमान को ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की बीमारी हुई थी।

सलमान ने इस शो में कहा "पार्टनर फिल्म के सेट पर मुझे पहली बार ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया का दर्द हुआ। लेकिन आपको इसके साथ ही रहना पड़ता है। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो बायपास सर्जरी और कई बड़ी बीमारियों के साथ रह रहे हैं। जब मुझे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया था, वो दर्द इतना ज्यादा होता था। इतना कि आप कभी नहीं चाहेंगे कि ये कभी आपके किसी दुश्मन को भी हो। इस दर्द को मैंने साढ़े सात साल तक झेला। दर्द 4-5 मिनट पर अचानक होता था। मैं बात कर रहा हूं, तब भी हो जाता था। मुझ उसकी वजह से नाश्ता करने में आधा घंटा से ज्यादा लगता था। हालात ऐसी थी कि मैं ऑमलेट खाता क्योंकि मैं चबा नहीं पा रहा था। इसके बाद मैं सीधे डिनर करता था। मैं दर्द झेलता था, ताकि वो खाना चले जाए मुंह से। इस दर्द से निकलने के लिए मैं 750 एमजी की पेनकिलर खाता था।"

सलमान ने कहा कि इस बीमारी को 'सुसाइडल बीमारी' भी कहा जाता है। क्योंकि लोग इसका दर्द भी नहीं सहन कर पाते हैं। इसकी वजह से वो अलग-अलग तरह के कदम उठा लेते हैं। मैंने भी इसकी सर्जरी करवाई है। इसे गामा नाइफ सर्जरी कहते हैं, जो लगभग 8 घंटे चली थी। इसमें वो आपके चेहरे में 8 घंटे तक स्क्रू भी लगे रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+