'बैटल ऑफ गलवान' को हिट करवाने के लिए सलमान ने निकाल लिया तगड़ा जुगाड़, शूटिंग के बीच कर रहे ऐसा काम
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग कर रहे हैं। वो लद्दाख में शूट कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़े नए अपडेट्स लगातार सामने आ रहे हैं, जिसने उनके फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। हाल ही में, सलमान खान ने फिल्म के सेट से अपनी पहली तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह एक सैनिक की भूमिका में दिखाई दिए थे। वो शहीद कर्नल संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे।

इन सब के बीच, सलमान खान ने लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन दृश्यों में 'भाईजान' कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं, जबकि उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत करते दिखे।
सलमान खान की ये तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गए। आपको बता दें कि सलमान खान इस समय अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के सिलसिले में लद्दाख में ही हैं। अब आइए, बिना देर किए देखते हैं सलमान खान और उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता की वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो।
हाल ही में फिल्म के लिरिसिस्ट समीर अंजान ने फिल्म के म्यूजिक पर बात की। इसमें उन्होंने कहा, मैने हिमेश के साथ अभी सलमान की फिल्म की है। ये एक हिस्टोरिकल फिल्म है। बैटल ऑफ गलवान। फिल्म का म्यूजिक बहुत जबरदस्त बना हुआ है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल लद्दाख में हो रही है। इसके बाद शूटिंग मुंबई में होगी। यहां फिल्म का थोड़ा हिस्सा ही शूट होगा।
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' वर्ष 2020 की गलवान घाटी झड़प पर आधारित एक युद्ध ड्रामा है। इसमें सलमान खान कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। फिल्म का वर्तमान शेड्यूल लद्दाख में चल रहा है। फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications