Salman Khan Marriage: क्या सलमान खान करने वाले हैं शादी? 59 की उम्र में मिली दुल्हन? सामने आया ये सच, मचा बवाल
Salman Khan Marriage: बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसने सनसनी मचा दी है।
सलमान खान के पोस्ट ने मचाया हंगामा
सलमान खान के इस लेटेस्ट पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया है। सुपरस्टार ने कुछ ऐसा लिखा है जो फैंस के बीच हलचल मचा रहा है। कई लोग इसे भाईजान की शादी को लेकर एक बड़ा हिंट भी मान रहे हैं। लोगों को शक है कि कहीं भाईजना जल्द ही शादी तो नहीं करने वाले।

इंस्टाग्राम पोस्ट में छिपा खास इमोशनल मैसेज
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अतुल अग्निहोत्री की एक तस्वीर शेयर की है और एक इमोशनल नोट के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सलमान खान ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे अतुल, माई ब्रदर-इन-लॉ। मेरी बहन का ख्याल रखने के लिए शुक्रिया। आई लव यू मैन। अब एक बेहतरीन हसबैंड और फादर, क्या तुम फिर से वही इंसान बन सकते हो जिसे मैं जानता था? एक दिन मैं भी तुम्हारे जैसा मैन बनूंगा। वेक अप ब्रदर।
'एक दिन मैं भी तुम्हारे जैसा मैन बनूंगा'
-सलमान खान के इस बधाई पोस्ट के बाद से ही इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई है कि भाईजान जल्द ही शादी करने वाले हैं। 'एक दिन मैं भी तुम्हारे जैसा मैन बनूंगा'- सलमान खान द्वारा लिखी गई इस लाइन के बाद से ही लोग ये कयास लगा रहे हैं भाईजान शादी करने वाले हैं।
-फैंस को लग रहा है कि सलमान खान इमोशनली ये कहने की कोशिश कर रहे हैं कि वो भी एक दिन शादी कर एक अच्छे पति बनेंगे और बाद में बच्चों के अच्छे पिता भी बनना चाहते हैं। सलमान खान की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों नो तो भाईजान को अभी से बधाई देना भी शुरू कर दिया है।
पहले भी किया था शादी को लेकर खुलासा
सलमान खान ने इससे पहले टीवी के फेमस शो आप की अदालत में भी अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उस समय उन्होंने कहा था- जब ऊपर वाला चाहेगा तब शादी होगी। पहले जब मैंने हां कहा तो सामने वाले ने ना कह दिया था और जब किसी ने हां कहा तो मैंने मना कर दिया। अब दोनों तरफ से ना ही है। जब दोनों तरफ से हां होगी, तभी शादी होगी। मैं चाहता हूं कि जब भी शादी हो, वो पहली और आखिरी हो। एक ही पत्नी होनी चाहिए।
59 साल की उम्र में कौन बनेगी सलमान खान की दुल्हनिया?
-इस मामले के बाद से सलमान खान की शादी को लेकर भी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। लोग चाहते हैं कि 59 साल के एक्टर जल्द से जल्द अपना घर बसा लें। लोग पहले भी सुपरस्टार को दुल्हनिया के लिए कई सारे नामों का सुझाव दे चुके हैं।
-कुछ समय पहले सलमान खान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ जोड़ा जा रहा था। इस बात को लेकर इंटरनेट पर बवाल भी मचा था। लोग चाहते हैं कि अमीषा पटेल और सलमान खान आपस में शादी कर लें। लोगों की मानें तो दोनों सिंगल हैं और शादी कर घर बसा सकते हैं।
-वहीं सलमान खान और सानिया मिर्जा के रिश्ते को लेकर भी कई तरह के सवाल उठे हैं। हालांकि ये सभी दावे झूठे हैं। सलमान खान और सानिया मिर्जा की तरफ से शादी की कोई भी बात सामने नहीं आई है।
-इसके अलावा लूलिआ वंतूर का नाम भी सलमान खान के साथ जोड़ा जाता रहा है। लूलिआ एक रोमानियाई टेलीविजन होस्ट, मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर हैं। वह अक्सर सलमान खान के पारिवारिक पार्टीज में परिवार वालों के साथ नजर आती हैं। ऐसे में भाईजान के फैंस चाहते हैं कि लूलिआ जल्द ही एक्टर से शादी कर लें।
पिता सलीम खान ने खोली थी सलमान खान की पोल
-वहीं कुछ दिनों पहले सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका बेटा न सिर्फ एक शानदार एक्टर है बल्कि एक अच्छा इंसान भी है लेकिन कुछ बातों के चलते 59 साल की उम्र तक वह शादी नहीं कर पाया है।
-सलीम खान की मानें तो सलमान खान हर लड़की में अपनी मां सलमा खान को ढूंढने लगते हैं। सलीम खान ने इंटरव्यू में कहा था- सलमान खान अपने लिए ऐसी दुल्हनिया चाहते हैं जो बिल्कुल उनकी मां की तरह घर और परिवार को संभाल सके। ऐसा आज के जमाने में संभव नहीं है।
-सलीम खान ने कहा था- आज की लड़कियां आर्थिक रूप से स्ट्रॉन्ग हैं और प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेसफुल भी हैं। ऐसे में कोई भी घर पर नहीं रहना चाहेगा और ये बात सलमान को सझनी होगी नहीं तो वो आजीवन कुंवारा ही रह जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications