Salman Khan Legal Notice: मुसीबत में फंसे सलमान खान, दिल्ली हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस, क्या हुआ उनके साथ?
Salman Khan Legal Notice: जहां एक ओर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चीन में हलचल मची हुई है, वहीं दूसरी ओर एक्टर एक नए कानूनी विवाद में भी घिरते नजर आ रहे हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने चीन की एक AI कंपनी की याचिका पर सलमान खान को नोटिस जारी किया है और उन्हें चार हफ्तों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 27 फरवरी 2026 को निर्धारित की गई है।

क्या है सलमान खान से जुड़ा ये विवाद?
दरअसल कुछ समय पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए एक अहम आदेश जारी किया था। इस आदेश के तहत किसी भी तीसरे पक्ष को बिना अनुमति सलमान खान के नाम, तस्वीर, आवाज, इमेज या पहचान का व्यावसायिक इस्तेमाल करने से रोका गया था। अब इसी आदेश को चीन की एक AI आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म कंपनी ने अदालत में चुनौती दी है।
चीनी AI कंपनी की दलील क्या है?
-चीनी कंपनी का कहना है कि उसकी ओर से तैयार की गई AI जनरेटेड सामग्री स्पष्ट रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई है और उसमें किसी तरह की धोखाधड़ी या भ्रम फैलाने की मंशा नहीं है।
-कंपनी ने अदालत से अनुरोध किया है कि सलमान खान को दिए गए निषेधाज्ञा आदेश को रद्द किया जाए ताकि वह अपना व्यवसाय बिना रुकावट जारी रख सके। संक्षिप्त सुनवाई के दौरान जस्टिस ज्योति सिंह ने सलमान खान को चार सप्ताह में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
Salman Khan Personality Rights: क्यों है ये मामला अहम?
जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को आधिकारिक तौर पर पर्सनैलिटी राइट्स प्रदान किए थे। इसके तहत वेबसाइट्स, मोबाइल ऐप्स, ऑनलाइन सेलर्स को सलमान खान की अनुमति के बिना उनके नाम या पहचान से जुड़े किसी भी उत्पाद या कंटेंट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी। ये फैसला सेलिब्रिटी प्राइवेसी और डिजिटल अधिकारों के लिहाज से बेहद अहम माना गया था।
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' पर चीन की नाराजगी
इस पूरे विवाद के बीच सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' भी चर्चा में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के विषय को लेकर चीनी सरकार नाराज है।
Battle of Galwan: किस घटना पर आधारित है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' 15 जून 2020 को हुई भारत-चीन सीमा की ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है। ये भिड़ंत लद्दाख की गलवान घाटी LAC (Line of Actual Control) के पास हुई थी, जहां दोनों देशों के सैनिकों के बीच हाथों, डंडों और लोहे की रॉड्स से भीषण संघर्ष हुआ था।
फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ और अनकुर भाटिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा












Click it and Unblock the Notifications