सिगरेट फोटो वायरल होने के बाद Salman Khan ने छोड़ा बिग बॉस शो? जानिए क्या है सच्चाई

पिछले दिनों सलमान खान की सिगरेट फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद खबरें आने लगी थी कि एक्टर बिग-बॉस ओटीटी 2 छोड़ देंगे। आइए जानते हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई है।

Salman Khan Leave Bigg Boss OTT 2: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का सबसे चर्चित शो बिग-बॉस ओटीटी 2 काफी विवादों में है। शो के कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े आए दिन खुलासे करते रहते हैं। इस बीच शो को होस्ट कर रहे सलमान खान की हाथ में सिगरेट थामे एक तस्वीर वायरल हुई थी।

सलमान खान ने छोड़ा बिग-बॉस?
सलमान खान की स्टेज से होस्टिंग करते हुए सिगरेट तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा था। जिसके बाद खबरें आने लगी थीं कि एक्टर इस शो को होस्ट करना छोड़ देंगे। लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं।

वीकेंड के वार में नजर नहीं आए एक्टर
हाल ही में वीकेंड के वार में सलमान खान गायब नजर आए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि सुपरस्टार ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' को होस्ट करना अब छोड़ दिया है। हालांकि ई-टाइम्स ने दावा किया है कि यह खबर पूरी तरह से झूठी है। सलमान खान बिग-बॉस ओटीटी 2 नहीं छोड़ रहे हैं। बल्कि वह आने वाले वीकेंड का वार में फिर होस्ट करते हुए दिखाई देंगे।

राहुल रॉय की सलमान ने की थी मदद
सलमान खान इन दिनों आशिकी फेम राहुल रॉय की मदद करने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि 2020 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद सलमान ने उनका अस्पताल का बिल चुकाया था। एक्टर ने यह भी बताया कि वह काम ना होने की वजह से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और ऐसे में सलमान खान ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया।

Salman Khan

सलमान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो फिल्म किसी का भाई किसी की जान के बाद भाईजान अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी ऑन स्क्रीन रोमांस करती हुई नजर आएगी। इसके साथ फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा। यह फिल्म इस साल 2023 दिवाली पर रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+