पिता सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने के बाद इस हाल में जी रहे हैं सलमान खान, दोस्त ने किया खुलासा
Salman Khan के पिता और दिग्गज लेखक Salim Khan को ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन अब हालत में सुधार होने के बाद वेंटिलेटर हटा दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक ये ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि सलीम खान अस्पताल से बाहर कबतक आएंगे। इन सबके बीच सलमान के दोस्त ने उनके बारे में जानकारी शेयर की है।

संतोष शुक्ला ने बताया सलमान खान का हाल
सलमान खान के करीबी मित्र Santosh Shukla ने इस कठिन समय पर रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया कि यह परिवार के लिए बेहद पर्सनल मामला है, इसलिए उन्होंने दूरी बनाए रखना ही उचित समझा है। शुक्ला ने लोगों से अपील की कि अफवाहों से दूर रहकर सिर्फ दुआ करें। उनके अनुसार, सलमान इस समय शांत हैं और परिवार के साथ रहकर स्थिति को संभाल रहे हैं। न वो किसी को परेशान करना चाहते हैं और न होना चाहते हैं। इसिलए हमने भी उन्हें स्पेस देना उचित समझा। हम लोग बाहर से ही देख रहे हैं।
लीलावती अस्पताल में हुआ इलाज
सलीम खान को 17 फरवरी की सुबह मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया था। उन्हें आपातकालीन विभाग में लाने के बाद डॉक्टरों की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। 18 फरवरी को उनकी डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई, जो दिमाग की नसों की जांच के लिए की जाने वाली प्रोसेस है। डॉक्टर्स ने स्पष्ट किया कि यह सर्जरी नहीं, बल्कि डायग्नोस्टिक परीक्षण था। डॉक्टरों के अनुसार, प्रक्रिया के बाद उनकी हालत स्थिर रही और उन्हें कुछ समय तक गहन निगरानी में रखा गया। मेडिकल टीम लगातार उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है। वेंटिलेटर से हटाया जाना परिवार और प्रशंसकों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक
24 नवंबर 1935 को जन्मे सलीम खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज नामों में गिने जाते हैं। उन्होंने अभिनय से करियर की शुरुआत की, लेकिन बाद में लेखन को अपना मुख्य क्षेत्र बनाया। उनकी लिखी कई फिल्में आज भी क्लासिक मानी जाती हैं। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications