Sikandar में सलमान खान का इंट्रोडक्शन सीन देख फैंस का दिल हो जाएगा 'गार्डन-गार्डन', डायरेक्टर ने किया खुलासा
Salman Khan Introduction Scene In Sikandar: सलमान खान की सिकंदर की हर जगह चर्चा है। उनके फैंस और खुद सलमान खान इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ईद यानी 30 मार्च को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। इस फिल्म का ट्रेलर भी कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ। जिसे ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है। सिकंदर को UA 13+ सर्टिफिकेट मिला है।
रिलीज के पहले फिल्म से जुड़ी कई जानकारी सामने आ रही हैं। अब इस फिल्म में सलमान के इंट्रोडक्शन सीन को लेकर जानकारी सामने आई है। इसे खुद डायरेक्टर ने शेयर किया है। पढ़िए ये रिपोर्ट।

सिकंदर के डायरेक्टर एआर मुरुगादास ने पिंकविला से बातचीत की। इंट्रोडक्शन सीन को फिल्म का हाईलाइट बताते हुए उन्होंने कहा, पहले हम अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखते हैं। हीरो के पास बाद में जाते हैं। इसी के बाद इंट्रोडक्शन सीन भी हम हीरो के फैनडम को ध्यान रखते हुए फाइनल करते हैं। इंट्रोडक्शन सीन में हम हमेशा स्टार और उसके फैनबेस का इस्तेमाल करते हैं। इस सीन पर हमारा खास ध्यान होता है।
सलमान खान के रोल पर बात करते हुए मुरुगादास ने कहा, मैंने कई फिल्मों में अलग-अलग सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। सलमान सर भी सुपरस्टार हैं। हमारे लिए उनका इंट्रोडक्शन सीन बहुत अहम है। सिकंदर में उनका इंट्रोडक्शन सीन हाईलाइट होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि सेकेंड हाफ और क्लाइमैक्स में बहुत से ऐसे सीन हैं, जो दर्शकों को अच्छा एक्सपीरिएंस देंगे।
बता दें, फिल्म की एडवांस बुकिंग 25 मार्च से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं, सेंसर बोर्ड ने इसे 13+ U/A सर्टिफिकेट दिया है। जिससे 13 साल की उम्र से अधिक वाले बच्चे सिकंदर को देख सकते हैं। कुछ बदलाव भी करवाए हैं। ऑलवेज बॉलीवुड की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें बताया गया, फिल्म में एक जगह होम मिनिस्टर का सीन है। जिसके किरदार को सेंसर बोर्ड ने होम मिनिस्टर की जगह मिनिस्टर करवाया है। वहीं, दूसरी जगह पर सेंसर बोर्ड ने पॉलिटिकल पार्टी के होर्डिंग को भी ब्लर करवाया है। क्योंकि वो एक रियल पार्टी से मिलता जुलता है। ये दावे अगर सही हैं तो फिर इससे ये बात साफ हो जाती है कि सिकंदर के पॉलिटिकल एक्शन फिल्म है। कई रिपोर्ट्स में पहले भी ऐसा बताया जा चुका है।
फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना है। दोनों पहली बार बड़ी स्क्रीन में साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में सत्यराज, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी अहम रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications