क्या सलमान खान ने विक्की कौशल को किया इग्नोर? बॉडीगार्ड्स ने एक्टर को जोर से धकेला, वीडियो हुआ वायरल

IIFA 2023: सलमान खान ने जैसे ही आईफा 2023 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए एंट्री की, तो उनके बॉडीगार्ड्स भीड़ को संभालने लगे। इसी बीच सलमान खान विक्की कौशल को इग्नोर करते नजर आए और न ही उन्होंने विक्की से हाथ मिलाया।

salman khan

IIFA 2023: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय आईफा 2023 के लिए अबू धाबी में मौजूद हैं। आपको बता दें कि इस बार आईफा अवॉर्ड सेरेमनी सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। उनके साथ अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल, फराह खान और राजकुमार राव भी शो को होस्ट करेंगे। इसी बीच आईफा 2023 की प्रेस कॉन्फ्रेंस से सलमान खान और विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सलमान खान से नाराज हो गए हैं।

सलमान खान-विक्की कौशल का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि सलमान खान और विक्की कौशल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमना खान साफ तौर पर विक्की कौशल को इग्नोर कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान के बॉडीगार्ड्स ने विक्की कौशल को धक्का मराकर साइड में कर दिया था। इसे देखने के बाद से लोग सलमान खान पर गुस्सा हो गए हैं।

भाईजान के गार्ड्स ने विक्की कौशल को मारा धक्का
इस वायरल वीडियो में विक्की कौशल को कुछ दूरी पर खड़ा देखा जा सकता है। इसके बाद सुपरस्टार सलमान खान अपने बॉडीगार्ड्स के साथ एंट्री करते हैं। जैसे ही सलमान खान धीरे-धीरे विक्की कौशल के पास पहुंचने लगते हैं तो विक्की अभिवादन के लिए सलमान की तरफ अपना हाथ बढ़ाने लगते हैं। इसी बीच सलमान खान को प्रोटेक्ट कर रहा एक सिक्योरिटी गार्ड विक्की कौशल को भाईजान से दूर धकेल देता है।

सलमान खान ने विक्की कौशल को किया इग्नोर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि सलमान खान ने विक्की कौशल की तरफ अपना हाथ नहीं बढ़ाया और बस उन्हें एक लुक देते हुए आगे निकल गए। इसके बाद विक्की कौशल के चेहरे पर अजीब से एक्सप्रेशंस देखने को मिलते हैं। वह दूसरी बार भी भाईजान से हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उस समय ऐसा लगता है कि सलमान खान उन्हें पहचान नहीं पाते हैं और इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाते हैं।

वीडियो देख हैरान हुए लोग
ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों की मानें तो दोनों के बीच काफी अजीब सा इंटरैक्शन हुआ। वीडियो देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि विक्की कौशल को आम आदमी की तरह सलमान खान से दूर धकेला गया था और हो सकता है कि सलमान खान ने किन्हीं खास कारणों के चलते उनके साथ ऐसा बर्ताव किया हो। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- आम आदमी की तरह विक्को कौशल को साइड में कर दिया...हालांकि इस समय सलमान खान की सुरक्षा भी जरूरी है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- विक्की कौशल को सलमान खान कितना एटीट्यूड दिखा रहे हैं। अच्छा नहीं लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+