सलमान खान की वो हीरोइन जिसने किया 20 मर्डर के आरोपी 'गैंगस्टर' के साथ काम, बताई शूटिंग के वक्त कैसी थी हालात

Bhagyashree: सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया से भाग्यश्री ने डेब्यू किया था। ये फिल्म दोनों के करियर के की बड़ी हिट फिल्म बन गई थी। इस फिल्म ने भाग्यश्री को बड़ी पहचान दिलवाई। इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ड डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। लेकिन एक बार भाग्यश्री को एक फिल्म में गैंगस्टर के साथ काम करना पड़ा था।

जिस गैंगस्टर के साथ उन्होंने काम किया वो छोटा मोटा नहीं था। बल्कि उसके ऊपर 20-30 लोगों के मर्डर का आरोप था। जब भाग्यश्री की गैंगस्टर से पहली मुलाकात हुई, तो वो घबरा गईं थी। वैसे ये बात सालों पहले की है।

Salman Khan heroine Bhagyashree

दूरदर्शन सह्याद्री को दिए एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने इस को विस्तार से बताया था। उन्होंने कहा, एक तेलुगु फिल्म थी, जिसे जेल में बंद अपराधियों के साथ बनाना था। मौजूदा सरकार ने इसकी अनुमति दी थी। तब अपराधियों को जेल से बाहर शूटिंग के लिए लाया गया था। फिल्म की कहानी इन अपराधियों के निजी जीवन से प्रेरित थी। फिल्म की शुरुआत में मैं गैंगस्टर के साथ काम करने को लेकर बहुत डरी हुई थीं। लेकिन जब वह सेट पर उनसे मिलीं, तो उनका डर धीरे-धीरे कम हो गया। फिल्म में मेरा रोल एक पत्रकार का था। उस फिल्म का कॉनसेप्ट भी बेहद शानदार था। शूटिंग के दौरान ही मुझे पता चला था कि उस गैंगस्टर ने 20-30 लोगों का मर्डर किया हुआ है।

आगे भाग्यश्री ने बताया, पहली नजर में मैं गैंगस्टर का लुक देख हैरान हो गई थी। उसने केसरिया कपड़े पहने थे। गले में भी कई सारी चेन पहनीं थी। इतना ही नहीं उसके साथ बॉडीगार्ड भी थे। वो जब मेरे पास आया तो उसने तुरंत कहा मुझे तुम बहुत पसंद हो। इसके बाद मेरी सांसे अटक गई थी। हालांकि मुझे राहत की सांस तब आई, जब उसने कहा मैं उसकी बहन की तरह दिखती हूं।

बता दें, हिट फिल्म देने के बाद भाग्यश्री अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं। साल 1989 में उन्होंने हिमालय दासानी से शादी की थी। इसके बाद भी वो फिल्मों से दूर हैं। उनके बेटे अभिन्यु दसानी ने भी फिल्म इंडस्ट्री जॉइन की है। बतौर एक्टर उनकी कई फिल्में आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+