क्या सोहेल खान की फिल्म में नजर आने वाले हैं सलमान खान? सोहेल बोले- भाईजान प्रोफेशनल हो गए हैं
Sohail Khan and Salman Khan: सोहेल खान ने मीडिया से कहा कि वह एक बार फिर डायरेक्टर के तौर पर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि उनके अगले प्रोजेक्ट में बड़े भाई सलमान खान लीड रोल निभाएं।

Sohail Khan and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उन्हें जानसे मारने की धमकी देने वाले शख्स गोल्डी बराड़ के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। इसी बीच सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने अपनी दिल की इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि वह चाहते हैं कि उनकी अगली फिल्म में उनके भाई सलमान खान काम करें। हालांकि उन्होंने कहा कि सलमान खान अब ज्यादा प्रोफेशनल हो गए हैं।
सोहेल खान की अपकमिंग फिल्म
सलमान खान की मूवीज जैसे 'हेल्लो ब्रदर' से लेकर 'जय हो' जैसी फिल्मों के डायरेक्ट सोहेल खान इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। कॉमेडी फिल्मों के लिए फेमस सोहेल खान अब एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह इस फिल्म में किसे कास्ट करना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके भाई सलमान खान इस फिल्म में काम करें लेकिन वह अब बहुत प्रोफेशनल हो गए हैं।
'सलमान खान बहुत प्रोफेशनल हो गए हैं'
मुंबई में एक कार्यक्रम में मौजूद सोहेल खान ने मीडिया से कहा कि वह एक बार फिर डायरेक्टर के तौर पर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि उनके अगले प्रोजेक्ट में बड़े भाई सलमान खान लीड रोल निभाएं। सोहेल खान ने कहा- मेरी पहली च्वाइस मेरे भाई सलमान खान हैं। वह इस रोल के लिए बहुत ही सही हैं लेकिन वह बहुत ही प्रोफेशनल हो गए हैं। अब ये उनके ऊपर है कि वह इसे कर पाते हैं या नहीं।
सलमान खान अपने कमिटमेंट्स को लेकर सीरियस रहते हैं
सोहेल खान ने आगे कहा कि सलमान खान अपने आगामी कई फिल्मों और कमिटमेंट्स को लेकर बिजी हैं। वह अपने काम को लेकर काफी प्रोफेशनल हैं और काम को लेकर हमेशा सीरियस रहते हैं। अगर वह किसी को काम के लिए डेट्स दे चुके हैं तो फिर वह प्रोफेशनली उसी पर फोकस करते हैं और किसी चीज पर ध्यान नहीं देते हैं। आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। अब सलमान खान फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications