क्या सलमान खान और मलाइका अरोड़ा के सुधरे रिश्ते? भाईजान ने एक्स भाभी को भेजा क्रिसमस गिफ्ट
Malaika Arora Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने 56 साल की उम्र में दूसरी शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया। 24 दिसंबर को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान के साथ निकाह किया। इस बीच सलमान खान ने अपनी एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा को क्रिसमस पर खास तोहफा दिया जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
दरअसल, जब से अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हुआ है तब से सलमान ने अपनी भाभी मलाइका से सारे संबंध खत्म कर दिए थे। लेकिन अब लग रहा है कि इस साल के खत्म होने से पहले उन्होंने वापस मलाइका से बॉन्डिंग को मजबूत कर लिया। मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है जिसने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

अरबाज खान की दूसरी शादी की खबरों के बीच सलमान खान ने मलाइका अरोड़ा को क्रिसमस पर एक गिफ्ट दिया है। इसकी तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने सलमान खान को टैग कर उनका शुक्रिया अदा किया। पहली तस्वीर में चॉकलेट, सांता की कैप समेत कई सारी चीजें थीं।
इसके अलावा अन्य तस्वीर में सलमान की तरफ से खास मैसेज लिखा है कि, ''क्रिसमस और न्यू ईयर की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी दोस्ती और हमें मिलने वाले सपोर्ट के लिए हमने छोटा सा हैम्पर तैयार किया है। उम्मीद है कि इसे देख आपके चेहरे पर स्माइल आएगी।'' एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर कर एक्टर को क्रिसमस की बधाई और उन्हें शुक्रिया कहा।
बता दें कि, मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी हो गई। जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों की शादी में परिवार समेत कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। इससे पहले अरबाज का मलाइका के साथ साल 2017 में तलाक हो गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस की लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों फिलहाल इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं।












Click it and Unblock the Notifications