सलमान खान फायरिंग केस में चार्जशीट दाखिल, 3 वॉन्टेड आरोपी के नाम शामिल, भाईजान बोले- डर में जी रहे हैं

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में मकोका (MCOCA) कोर्ट में 1736 पन्नों की चार्जशीट दायर कर दी है।

चार्जशीट में कही गई है ऐसी बात
आपको बता दें कि इस चार्जशीट में अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना से संबंधित बिश्नोई गिरोह के बारे में खुलासा किया गया है। चार्जशीट में बताया गया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उत्तर-पश्चिम भारत में अपनी सफलता के बाद महाराष्ट्र में भी अपनी धाक जमाने की कोशिश की है।

salman khan

चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई का नाम शामिल
वहीं लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को धमकाने और पैसे वसूलने के उद्देश्य से निशाना बनाया, ताकि वह अपनी वसूली के धंधे को आगे बढ़ा सके। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इस चार्जशीट में बताया गया है कि कैसे इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई का रोल काफी एक्टिव है और उसे साबित करने वाले ठोस डिजिटल सबूत भी इसमें शामिल किए गए हैं।

अनमोल बिश्नोई की ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी किया गया शामिल
चार्जशीट में ये भी खुलासा किया गया है कि पुर्तगाल से फेसबुक पोस्ट शेयर किया गया था जिसमे इस वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली गई थी। इस चार्जशीट में अनमोल बिश्नोई और गिरफ्तार किए गए आरोपी के बीच की बातचीत की 5 मिनट की ऑडिो रिकॉर्डिंग को भी शामिल किया गया है। इसमें बताया गया है कि अनमोल बिश्नोई की आवाज के नमूने फॉरेंसिक विश्लेषण के दौरान मैच भी हो गए हैं।

चार्जशीट में सलमान खान और अरबाज खान का बयान
चार्जशीट में सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान के बयान को भी शामिल किया गया है। अपने बयान में, सलमान खान ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है, फिर भी उन्हें और उनके पूरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है और वो बार-बार पीड़ित हो रहे हैं। उनका मानना है कि लॉरेंस बिश्नोई ये सब उन्हें डराने और पैसे वसूलने के लिए कर रहा है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों की कई घटनाओं के बारे में बताया है।

सलमान बोले डर के माहौल में जीना पड़ रहा है
सलमान खान ने कहा कि उनके परिवार को बिश्नोई गैंग से लगातार मिल रही धमकियों के कारण डर के माहौल में जीना पड़ रहा है। सलमान का मानना है कि उन्होंने इन धमकियों को उकसाने के लिए कुछ भी नहीं किया है और ये धमकियां सिर्फ उन्हें पैसे वसूलने के लिए दी जा रही हैं। वहीं अरबाज खान ने भी बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके भाई के खिलाफ इन धमकियों के कारण उनका परिवार कैसे परेशान हो रहा है और डर के साथ जी रहा है।

मकोका कोर्ट में दायर की गई है चार्जशीट
चार्जशीट को विशेष मकोका कोर्ट में दायर किया गया है जिसे कोर्ट ने संज्ञान में लिया है। इस चार्जशीट में 46 गवाहों के बयान शामिल हैं, जिनमें दो आरोपियों के कन्फेशन भी हैं। ये चार्जशीट 6 व्यक्तियों के खिलाफ दायर की गई है, जिन्हें जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जिनमें विक्की गुप्ता और सागर पाल शामिल हैं, जिन्होंने गत 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की थी।

अनुज थापन ने लॉकअप में किया था सुसाइड
इस चार्जशीट में अन्य आरोपी अनुज थापन और सोनू कुमार बिश्नोई का नाम शामिल है, जिन्होंने हथियारों की आपूर्ति की थी। आपको बता दें कि अनुज थापन ने क्राइम ब्रांच लॉकअप में जांच के दौरान सुसाइड कर लिया था। अन्य आरोपियों में मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल उर्फ हरी शामिल हैं, जिन्होंने आर्थिक रूप से सपोर्ट दिया था।

तीन वॉन्टेड आरोपियों के नाम भी शामिल
चार्जशीट में तीन वॉन्टेड आरोपियों के नाम भी शामिल हैं- वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई, उसका भाई अनमोल बिश्नोई और रोहित गोडरा, जिसके अमेरिका और कनाडा में होने का संदेह है। अनमोल बिश्नोई और रोहित गोडरा पुलिस से खुद को बचाने के लिए विभिन्न नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल कर एक देश से दूसरे देश जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+