संगीता बिजलानी को सलमान खान ने दिया था धोखा, शादी से पहले पकड़े गए रंगे हाथ, एक्स गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा

हाल ही में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक्टर को लेकर कुछ चौंका देने वाले दावे किए। उन्होंने सालों बाद बताया कि आखिर क्यों संगीता बिजलानी से सलमान की शादी टूटी थी।

Sangeeta Bijlani And Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ लव अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि उन्होंने जिससे भी दिल लगाया फिर चाहे वह ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ से लेकर संगीता बिजलानी तक उनका हर रिश्ता खत्म ही हुआ है। यही वजह है कि भाईजान आज भी सिंगल ही हैं।

लेकिन सलमान खान का रिश्ता जिससे सबसे ज्यादा लंबे वक्त चला वो हैं संगीत बिजलानी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया यहां तक कि वह शादी भी करने वाले थे। लेकिन आखिरी मोमेंट में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी टूट गई थी। अब इसको लेकर एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी सोमी अली ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया।

salman khan

सोमी अली ने 'आजतक' को दिए इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान और संगीता बिजलानी के शादी के कार्ड छप चुके थे। सलमान भी संगीता से शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। लेकिन शादी से ठीक पहले उन्होंने सलमान खान और सोमी अली को एक अपार्टमेंट में रंगे-हाथ पकड़ लिया था। सोमी अली ने कहा, 'सलमान ने जो भी संगीता के साथ किया, वही मेरे साथ भी किया। इसे कर्म कहते हैं। जब मैं थोड़ा बड़ी हुईं, तब मुझे एहसास हुआ।'

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमी अली ने इंटरव्यू के दौरान ये भी स्वीकार किया कि वह सलमान खान को बहुत पसंद करती थीं। वह उनसे शादी करने के लिए ही मुंबई आई थीं। इस दौरान उन्होंने एक्टर संग अपने रिश्ते पर बात की और कहा कि, सलमान खान मुझसे बदतमीजी से बात करते थे और इसे वह 'लव एंड केयर' का टैग देते थे। हालांकि वह आज जब इन बातों को सोचती हैं तो खुद को मुर्ख समझती हैं।

आपको बता दें कि, सोमी अली और सलमान खान का रिलेशनशिप 1991 से शुरू हुआ था। लेकिन 8 साल बाद 1999 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। सोमी अली को डेट करने से पहले सलमान खान की लाइफ में संगीता बिजलानी थीं। दोनों की डेटिंग 1986 में शुरू हुई थी लेकिन बाद में कपल अलग हो गए थे। बता दें कि, ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान और संगीता बिजलानी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों को अब तक कई बार पार्टी में साथ स्पॉट किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+