गणपति की पूजा करते हुए Salman Khan ने ये क्या कर दिया? हो गई बड़ी गलती, बहन अर्पिता ने सुधारा, वीडियो वायरल
Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ बिग बॉस 20 को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं मंगलवार को सलमान अपने परिवार के साथ भाई सोहेल खान (Sohail Khan) के घर पहुंचे, जहां डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन का आयोजन किया गया था। इस खास मौके पर पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया और सभी ने मिलकर बप्पा की आरती की।
गणपति पूजा पर सलमान खान ने क्या किया?
इस दौरान सलमान खान का लुक भी फैंस का ध्यान खींच रहा था। हालांकि आरती के दौरान भाईजान से एक चूक हो गई, जिसे उनकी बहन अर्पिता खान ने तुरंत नोटिस कर लिया। अर्पिता खान ने बिना कुछ कहे इशारे से सलमान को उनकी गलती समझाई और भाईजान ने भी तुरंत अपनी बहन की बात मानते हुए आरती करने का तरीका ठीक कर लिया। अब इसी पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आरती के दौरान सलमान खान से हुई गलती
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खान परिवार गणपति बप्पा की आरती करता हुआ नजर आ रहा है। सलमान खान भी पूरे परिवार के साथ आरती में शामिल हैं। इसी दौरान वो आरती की थाल एक दिशा में घुमाते दिखाई देते हैं। तभी अर्पिता खान अपने भाई को इशारे से समझाती हैं कि आरती किस तरह करनी है। बहन की बात समझते ही सलमान का रिएक्शन देखने लायक होता है। वह पहले थोड़े हैरान नजर आते हैं और फिर तुरंत आरती की थाल की दिशा बदलकर सही तरीके से आरती करने लगते हैं।
अर्पिता खान के अंदाज ने जीता लोगों का दिल
सलमान खान और अर्पिता खान का ये छोटा सा मोमेंट अब इंटरनेट पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स अर्पिता की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अर्पिता ने जिस सहज और प्यार भरे अंदाज में अपने भाई को सही तरीका बताया, वो काफी प्यारा था। वहीं सलमान खान का अपनी बहन की बात मानकर तुरंत गलती सुधार लेना भी फैंस को पसंद आ रहा है। खान परिवार हर साल गणपति उत्सव को बड़े उत्साह के साथ मनाता है और इस दौरान परिवार के कई सदस्य एक साथ नजर आते हैं।
'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे हैं सलमान खान
आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी वीकेंड पर उनका खास अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच चल रहे ड्रामे के बीच सलमान खान अपनी होस्टिंग से लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
'मातृभूमि' को लेकर भी चर्चा में भाईजान
इसके अलावा सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी लगातार खबरों में हैं। उनकी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर फैंस के बीच खास उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिल्म में सलमान कथित तौर पर कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे। फैंस लंबे समय से सलमान खान को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर हर अपडेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता है। सलमान भी सोशल मीडिया के जरिए समय-समय पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
