कपिल शर्मा के कैफे के हमले से क्या है सलमान खान का कनेक्शन? क्या चाहता है लॉरेंस बिश्नोई? क्यों हुई ये घटना?
Salman Khan Connection With Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों ने कनाडा के सरे में स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।
गोल्डी ढिल्लों ने करवाया कपिल शर्मा के कैफै पर हमला
सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट सामने आई है जिसमें गोल्डी ढिल्लों कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफै पर हुए हमलों के पीछे गैंग की भूमिका स्वीकार करते हुए और उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फेसबुक पोस्ट के जरिए कपिल शर्मा को दी धमकी
-गोल्डी ढिल्लों ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था- जय श्री राम, सत्श्रीकाल राम सारे भाइयों को आज जो भाई कपिल शर्मा के कप्स कैफे पर सरेआम फायरिंग हुई इसकी जिम्मेदारी, गोल्डी ढिल्लों, लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं।
-पोस्ट में आगे लिखा हुआ था- हमले से पहले हमने इसको हमने कॉल किया था लेकिन इसको फोन की रिंग नहीं सुनाई दी तो फायरिंग करवानी पड़ी। अब भी रिंग नहीं सुनेगी तो अगली कार्रवाई जल्द ही मुंबई में होगी। हालांकि, मुंबई पुलिस अभी भी फेसबुक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि कर रही है।
कपिल शर्मा के कनाडा कैफै में क्या हुआ था?
-कनाडा में कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कैफे पर गत 7 अगस्त 2025 को गोलीबारी हुई, जो एक महीने में इस तरह की दूसरी घटना है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में स्थित कप्स कैफे के मालिक कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ हैं।
-हमले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें कम से कम 25 गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। गत 10 जुलाई 2025 को भी कैफे पर इसी तरह का हमला हुआ था, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना है कि ये प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े लाडी गिरोह द्वारा रचा गया था।
कैफे पर हमले को लेकर क्या बोले कपिल शर्मा?
-कपिल शर्मा ने अपनी पत्नी गिन्नी के साथ मिलकर कैफे पर हुए हमले के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में अधिकारियों का एक वीडियो था जिसमें वह उनके कैफे में शांतिपूर्वक खाने का आनंद ले रहे थे।
-हालांकि, जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वह था पोस्ट का कैप्शन, जिसमें कपिल शर्मा ने स्पष्ट कहा था कि वह किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं।
-कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा था- मेयर ब्रेंडा लॉक, @surreypoliceservice और @thekapscafe_ पर अपना प्यार और समर्थन दिखाने आए सभी अधिकारियों का धन्यवाद। हम एकजुट होकर हिंसा के खिलाफ खड़े हैं। हम सचमुच आभारी हैं।
लॉरेंस बिश्नोई, कपिल शर्मा और सलमान खान का कनेक्शन
1. कनाडा में कपिल शर्मा के कप्स कैफे पर एक बार फिर चली गोलियों के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। एक महीने के अंदर ये कपिल शर्मा के सरे में स्थित कैफे पर दूसरी बार फायरिंग की घटना हुई है। हालांकि गनीमत रही कि फायरिंग में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। ये बताता है कि गैंगस्टर लरेंस बिश्नोई के गैंग का मकसद किसी को मारना नहीं बल्कि कपिल शर्मा को डराना है।
2. जानकारी के अनुसार इस बार भी कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंक के सदस्य गोल्डी ढिल्लों, अंकित बंधु शेरेवाला, जितेन्द्र गोगी मान ग्रुप, काला राणा, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, शुभम् लोंकर और साहिल दुहन पेटवाड़ ने ली है।
3. कॉमेडी की दुनिया में खास मुकाम हासिल कर चुके कपिल शर्मा इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। सवाल यs उठता है कि आखिर क्यों एक कॉमेडियन को इतना बड़ा गैंग टारगेट कर रहा है? देश की कई सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई जांच में इसके पीछे कई महत्वपूर्ण कारण सामने आए हैं।
4. आपको बता दें कि काला हिरण शिकार मामले के बाद से सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं। गैंग द्वारा उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी हैं। उनके फार्महाउस और गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी तक की गई थी और फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई थीं।
5. ऐसे में जब कपिल शर्मा सुपरस्टार सलमान खान के बेहद करीबी बन गए, तो गैंग ने उन्हें भी टारगेट करना शुरू कर दिया है। जानकारों का मानना है कि कपिल को डराकर गैंग सलमान खान के अन्य करीबियों को भी चेताना चाहता है।
6. वहीं कपिल शर्मा के शो में हाल ही में एक प्रतिभागी द्वारा धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर बवाल मच गया था। लॉरेंस गैंग, जो पंजाब से संबंध रखता है, ने इस टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए इसे समुदाय की भावनाओं का अपमान माना था। इसके बाद से कपिल को धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं।
7. बॉलीवुड की लगभग हर बड़ी हस्ती कपिल के शो का हिस्सा बन चुकी है। शोहरत के साथ कपिल को आर्थिक रूप से भी बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस गैंग कपिल से मोटी रकम की फिरौती वसूलने की योजना में भी हो सकता है। कपिल अब सिर्फ एक कलाकार नहीं हैं बल्कि एक बड़े ब्रैंड बन चुके हैं।
8. बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पकड़े गए शुभम लोंकर का नाम लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि गैंग के इशारे पर ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। सलमान खान, जो बाबा सिद्दीकी के करीबी माने जाते हैं, उन्हें और उनके नजदीकी लोगों को सीधा संदेश देने के लिए इस हत्या को अंजाम दिया गया था। कपिल के कैफे पर हुई दूसरी फायरिंग के बाद जो पोस्ट सामने आया उसमें शुभम लोंकर का नाम लिखा हुआ था, जो इस कड़ी को और मजबूत बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications