सलमान खान ने हाथ में तिरंगा लेकर लोगों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, शेयर की पुरानी तस्वीर और कही ये बात

सलमान खान ने हाथ में तिरंगा लेकर नौसेना के जवानों के साथ एक तस्वीर खिंचवाई थी। आज उसी तस्वीर को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है और लोगों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

मुंबई, 15 अगस्तः बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान, जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से सुर्खियों में छाए हुए हैं। हालांकि इसी बीच वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए भारतीय नौसेना के जहाज पर पहुंचे थे जहां उन्होंने इंडियन नेवी के जवानों के साथ एक पूरा दिन बिताया था। वहीं पर सलमान खान ने हाथ में तिरंगा लेकर नौसेना के जवानों के साथ एक तस्वीर खिंचवाई थी। आज उसी तस्वीर को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है और लोगों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

हाथ में तिरंगा लेकर किया फोटो शेयर

हाथ में तिरंगा लेकर किया फोटो शेयर

आपको बता दें कि सलमान खान ने भारतीय नौसेना के जवानों के तिरंगा फहराया था। इस तस्वीर को सलमान खान ने आज के दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। सलमान खान ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- सबको 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई। जय हिंद। सलमान खान हाथ में तिरंगा लेकर उसे फहराते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सलमान खान ने घर पर फहराया तिरंगा

वहीं सलमान खान भी पीएम नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हो गए हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट में तिरंगा फहराया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले सलमान खान विशाखापट्टनम में इंडियन नेवी के जवानों के साथ मस्ती करते नजर आए थे। दरअसल सलमान खान यहां अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। सलमान खान की विशाखापट्टनम में नेवी फील्ड से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं।

Recommended Video

    Independence Day 2022: Bollywood सितारों ने फहराया तिरंगा, ऐसे दी बधाई| वनइंडिया हिंदी | *News
    भारतीय नौसेना के जवानों के साथ बिताया था दिन

    भारतीय नौसेना के जवानों के साथ बिताया था दिन

    सोशल मीडिया पर वायरल हुईं सलमान खान की इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि वह इंडियन नेवी जवानों के बीच मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान ने एक पूरा दिन नेवी के जवानों के साथ बिताया था। सलमान खान भारतीय नौसेना के जवानों के साथ बातचीत करते हुए नजर आए थे और उन्होंने तिरंगा भी लहराया था। इन तस्वीरों में सलमान खान ने वाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहना हुआ था। वहीं उन्होंने इंडियन नेवी की कैप भी पहनी हुई थी।

    जवानों के लिए बनाई थीं रोटियां

    जवानों के लिए बनाई थीं रोटियां

    सलमान खान ने भारतीय नौसेना के जवानों के साथ सेल्फी ली थी। सलमान खान हर तस्वीर में मुंस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। सलमान खान ने नेवी के जहाज पर नौसेना के जवानों के लिए रोटियां भी बनाई थीं। सलमान खान एक ट्रेंड कुक की तरह रोटियां सेंकते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने जवानों के साथ बॉलीवुड गाने पर डांस भी किया था।

    जवानों के साथ किया था एक्सरसाइज

    जवानों के साथ किया था एक्सरसाइज

    उन्होंने नेवी के जवानों के जिम में आर्म्स एक्सरसाइज करते हुए हैवी डंबल उठाए। साथ ही जमकर पुशअप्स भी किए थे। सलमान खान ने नेवी के जवानों को अपना ऑटोग्राफ भी दिया था। दरअसल सलमान ने उनकी कैप पर अपने हस्ताक्षर किए थे। सलमान के साथ अपना पूरा दिन बिताकर जवान भी काफी खुश नजर आ रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+