रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी के आगे झुके सलमान खान, अब ले लिया बड़ा फैसला!
Salman Khan Rajnath Singh news: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म "बैटल ऑफ गलवान" की शूटिंग में जुटे हुए हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भारत-चीन के बीच 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है। शूटिंग की शुरुआत लद्दाख की कठिन परिस्थितियों में हुई थी। इसके बाद अब इसका दूसरा शेड्यूल मुंबई में शूट हो रहा है।

बीते दिनों रिपोर्ट्स आईं थी कि सलमान खान ने इस फिल्म के सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुलाकात की है। इस मुलाकात में सलमान ने राजनाथ सिंह को कई आश्वासन दिए थे। जिसका असर अब इस फिल्म पर नजर आ रहा है। फिलहाल फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। जिसकी जानकारी हम आपको इस रिपोर्ट में दे रहे हैं।
गाना जो फिल्म के इमोशन को बढ़ाएगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का मुंबई शेड्यूल 10 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुका है। इस शेड्यूल में सलमान एक देशभक्ति गाने की शूटिंग कर रहे हैं। जो इस फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। इस गाने में 60 से अधिक बैकग्राउंड आर्टिस्ट्स शामिल हैं। इसी से इसकी भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स में आगे बताया गया, यह कोई ट्रेडिशनल डांस नंबर नहीं होगा, बल्कि एक इंस्पिरेशनल सैन्य गान होगा।
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "यह गाना सैनिकों की वीरता, बलिदान और दर्द को दिखाएगा। सलमान और फिल्म के डायरेक्टर (अपूर्व लखिया) दोनों चाहते हैं कि यह गाना "बैटल ऑफ गलवान" की कहानी के फ्लो से अच्छे तरीके से जुड़ा रहे और आगे बढ़ाए।" बता दें, कयास ये भी लगाया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म में इस गाने को इसलिए भी लिया है, क्योंकि रक्षा मंत्री ने सलमान को कुछ समझाइश दी थी। हालांकि इस पर अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
क्या होगा चित्रांगदा का किरदार
सूत्रों ने यह भी स्पष्ट किया कि गाना इमोशनल रूप से सलमान के किरदार के साथ गहराई से जुड़ा होगा। उनका फोकस सिर्फ परफॉर्मेंस पर नहीं, बल्कि इमोशन और देशभक्ति की सच्ची अभिव्यक्ति पर है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी एक प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। उनके किरदार के बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं आई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार वह फिल्म की कहानी में एक अहम मोड़ का हिस्सा होंगी।
लद्दाख की ठंड का असर
"बैटल ऑफ गलवान" को लेकर सलमान खान पहले भी अपनी तैयारियों पर बात कर चुके हैं। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "यह धीमा है, लेकिन मुझे महसूस होगा, खासकर ठंडे पानी की शूटिंग के बाद - लद्दाख में वह अनुभव अलग ही था।" बता दें, हाल ही में सलमान खान, आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज़ "द बा*ड्स ऑफ बॉलीवुड" में कैमियो करते नजर आए थे, जिसने दर्शकों को चौंका दिया।












Click it and Unblock the Notifications