सलमान खान के घर में घुसी महिला का चौंकाने वाला बयान, कहा- 'मैंने Salman के घर की घंटी बजाई और फिर'

Salman Khan: इस समय बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान सुर्खियों में छाए हुए हैं। पिछले 2 दिनों के अंदर में सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट में 2 लोगों ने घुसपैठ करने की कोशिश की है। हालांकि दोनों ही लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सलमान खान के घर में हुई घुसपैठ
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने वाले दोनों शख्स में, एक पुरुष और एक महिला थी। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

salman khan

ईशा छाबड़ा नाम की महिला पहुंची गैलेक्सी अपार्टमेंट

फिलहाल CNN-News18 की रिपोर्ट के अनुसार ईशा छाबड़ा नाम की एक महिला ने गत 22 मई 2025 की सुबह 3 बजे के आसपास गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा अधिकारियों को ये बताकर बिल्डिंग में एंट्री की थी कि वह वहां रहने वाले एक व्यक्ति को पर्सनली जानती है।

पूछताछ में ईशा छाबड़ा का चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस की पूछताछ में ईशा छाबड़ा ने बताया है कि वह गैलेक्सी अपार्टमेंट में एंट्री करने के बाद सीधे सलमान खान के घर की तरफ बढ़ी थी और उसने दरवाजे की घंटी भी बजाई थी। बताया जा रहा है कि जब ये घटना हुई, तब सलमान खान अपने घर में ही थे।

गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से होगी पूछताछ

-प्रारंभिक जांच में ईशा ने दावा किया है कि वह उस व्यक्ति को नहीं जानती जिसने कुछ घंटे पहले सलमान खान के घर में घुसपैठ की थी। वहीं पुलिस अधिकारी जल्द ही गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने वाले दूसरे लोगों से भी पूछताछ करेंगे ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या वहां कोई भी ईशा छाबड़ा को पहले से जानता था।

-आपको बता दें कि पहले पुलिस ने कहा था कि ईशा ने पूछताछ में बताया है कि वह गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के कहने पर ही पहुंची है। सलमना खान ने ही उसे अपने घर पर बुलाया था। ईशा ने बताया था कि वह सलमान खान से एक पार्टी में मिली थी।

बिल्डिंग के लिफ्ट एरिया के पास महिला ने की थी ऐसी हरकत

आपको बता दें कि ईशा छाबड़ा गत 22 मई 2025 की सुबह सलमान खान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसी था। बताया जा रहा है कि वह सलमान खान की बिल्डिंग के लिफ्ट एरिया के पास पहुंच गई थी, तभी सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद उसे बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया गया और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

20 मई को एक दूसरा शख्स गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर से हुआ था गिरफ्तार

-वहीं ईशा छाबड़ा के अलावा गत 20 मई की शाम करीब 7:15 बजे छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक युवक, जिसका नाम जितेन्द्र कुमार सिंह बताया जा रहा है, ने भी सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

-इन दोनों घटनाओं के बाद से सलमान खान की सुरक्षा को लेकर उनके परिवार वालों के साथ साथ पुलिस की भी चिंता बढ़ गई है। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से सलमान खान और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

-अप्रैल 2025 में तो मुंबई ट्रैफिक पुलिस के पास एक व्हॉटस्ऐप मैसेज आया था जिसमें ये साफ कहा गया था कि सलमान खान को उसके घर में घुसकर मार दिया जाएगा। इतना ही नहीं मैसेज में ये भी लिखआ गया था कि उनकी कार में बम भी लगा दिया जाएगा।

सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

जानकारी के अनुसार अप्रैल 2024 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटरों ने सलमान खान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग भी की थी। इन दोनों शूटरों को बाद में मुंबई पुलिस और गुजरात पुलिस ने मिलकर कच्छ से गिरफ्तार किया था। फिलहाल गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसपैठ होने के बाद से सलमान खान की सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है। साथ ही उनके घर के बाहर पुलिस की तैनाती को भी टाइट कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+