क्या सलमान खान ने तोड़ दिया था ऐश्वर्या राय का हाथ? क्या भाईजान ने एक्ट्रेस को पीटा था? क्या हुआ था 'उस रात'?

Salman Khan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पिछले दिनों गणपति बप्पा की पूजा में डूबे नजर आए। उनकी श्रद्धा भावना को देखकर लोग काफी खुश हो गए हैं। हालांकि एक्टर के फैंस चाहते हैं कि 59 साल के भाईजान जल्द शादी कर लें।

ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे सलमान खान
आपको बता दें कि सलमान खान एक समय पर पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। सिर्फ इतना ही नहीं इस प्रेम कहानी का अंत काफी दर्दनाक हुआ था। ऐसे में इस ब्रेकअप से उबरने में सलमान खान को काफी समय लग गया था।

Salman Khan

ऐश्वर्या राय से अलग होकर टूट गए थे सलमान खान

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय से अलग होने के बाद बिल्कुल टूट गए थे। उन्होंने खुद को हर चीज से दूर कर लिया था। वह कुछ समय के लिए घर से बाहर तक नहीं निकलते थे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सलमान खान ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में भी चले गए थे।

-वहीं कुछ रिपोर्ट्स में तो ये दावा किया जाता है कि सलमान खान की जिंदगी से ऐश्वर्या राय के चले जाने के बाद एक्टर ने कभी भी शादी न करने का फैसला किया था, जिसके चलते वह अब भी सिंगल बैठे हैं।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी

-साल 1997 में पहली बार सलमान खान और ऐश्वर्या राय की मुलाकात हुई थी। सलमान खान उस समय हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार थे। वहीं ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में नई एंट्री की थी।

-उस समय सलमान खान एक्ट्रेस और मॉडल सोमी अली के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में थे, लेकिन अचानक ही सलमान खान की नजर ऐश्वर्या राय पर पड़ी। सलमान खान पहली ही नजर में पूर्व मिस वर्ल्ड को अपना दिल दे बैठे थे।

ऐश्वर्या राय के घर पहुंचकर सलमान खान ने किया था हंगामा

-सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी बहुत ही अच्छी चल रही थी लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दोनों के बीच सब कुछ खराब होने लग गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक दिन सलमान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। कहा जाता है कि देर रात शुरू हुआ ये हंगामा सुबह 3 बजे तक चला था।

-इस हंगामे को लेकर खुद ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान ने उस दिन जबरदस्त नशा कर रखा था। सलमान खान की हालत देखकर एक्ट्रेस बहुत डर गई थीं। ऐसे में उन्होंने अपने फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला था।

-वहीं सलमान खान ने गुस्से में रातभर ऐश्वर्या राय के फ्लैट के बाहर हंगामा किया था। इतना ही नहीं भाईजान ने ऐश्वर्या को बिल्डिंग की 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी थी। वह सुबह 3 बजे तक ऐश्वर्या के फ्लैट का दरवाजा पीटते रहे थे। दरवाजा पीटते-पीटते उनका हाथ जख्मी भी हो गया था।

ऐश्वर्या राय ने शादी करने से कर दिया था इनकार

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के इस हंगामे के पीछे की वजह ऐश्वर्या राय का शादी से इनकार करना था। दरअसल सलमान खान चाहते थे कि वह और ऐश्वर्या राय शादी करके सेटल हो जाएं। लेकिन ऐश्वर्या राय उस समय कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थीं और ऐसे में शादी नहीं करना चाहती थीं।

-एक मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए सलमान खान ने एक बार खुद इस घटना का जिक्र किया था। इस घटना के बाद खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय के पिता ने सलमान खान के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज करवाया था। ऐसे में सलमान खान का खूब अपमान हुआ था।

ऐश्वर्या राय से बढ़ने लगी थीं सलमान खान की दूरियां

-ऐश्वर्या राय के फ्लैट के बाहर हुई इस घटना के बाद से धीरे-धीरे सलमान खान और पूर्व मिस वर्ल्ड के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी बीच सोमी अली का सलमान खान के पास फोन आया कि उनके पिता का ऑपरेशन होने वाला है और वो उनकी मदद करें।

-ऐसे में सलमान खान अपने प्यार ऐश्वर्या राय को बिना बताए सोमी अली से मिलने के लिए अमेरिका चले गए थे। जब ऐश्वर्या राय को ये बात पता चली थी तो वह बहुत नाराज हुई थीं और उन्होंने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया था।

-वहीं अमेरिका से वापस लौटने के बाद सलमान खान को पता चला था कि ऐश्वर्या राय उनसे दूरी बनाकर अभिषेक बच्चन के करीब जाने लगी हैं। ऐसे में सलमान खान ने ऐश्वर्या राय की फिल्म 'कुछ न कहो' के सेट पर खूब हंगामा किया था। आपको बता दें कि इस फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन ही थे।

क्या सलमान खान ने तोड़ दिया था ऐश्वर्या राय का हाथ?

-कहते हैं कि सलमान खान ने गुस्से में आकर अभिषेक बच्चन की कार में जमकर तोड़फोड़ की थी। इसी बीच साल 2002 में एक अवॉर्ड फंक्शन में ऐश्वर्या राय फैक्चर हाथ लेकर पहुंची थीं। उनकी हालत देखकर लोग कहने लगे थे कि सलमान खान ने उनके साथ मारपीट की होगी, तभी उनका हाथ टूटा होगा।

-वहीं ब्रेकअप के कुछ सालों के बाद एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने बताया था कि सलमान खान ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया था कि जब वह सलमान खान का फोन नहीं उठाती थीं तो एक्टर उनके घर आकर झगड़ा करने लगते थे। आखिरकार इस लव स्टोरी का एक दुखद अंत हो गया था। बाद में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और सलमान खान अभी तक बैचलर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+