Video: डांस करते वक्त सलमान खान की दिखी लटकी हुई 'तोंद', सोशल मीडिया पर फैंस ने ली मौज, बोले- 'भाई मोटा गए'

Salman Khan Viral Video: सलमान खान पिछली बार सिंकदर फिल्म नजर आए थे। इस बार फिल्म में सलमान खान शर्टलेस नजर नहीं आए थे। फिल्म रिलीज के पहले कई मौको पर वो स्पॉट हुए। उन्हें देख ऐसा लग रहा था कि अब उनकी बॉडी पर फैट आ गया है। खबरें ये भी आईं कि सलमान बीमार हैं, इस वजह से उनकी बॉडी काफी बल्की यानी की हैवी दिख रही है।

अब सोशल मीडिया पर खूब तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो में सलमान खान की तोंद दिखी रही है। इस रिपोर्ट में आप वीडियो दिखाते हैं।

Salman Khan Bloated Tummy

सोशल मीडिया पर शिवानी नाम की यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, सलमान सर भी मोटा गए? फिर वो फिल्मों में 6 पैक कैसे दिखाते हैं? बता दे, यूजर ने जो वीडियो शेयर किया है वो शायद किसी उनके इवेंट का है। जिसमें वो डांसर्स के साथ डांस कर रहे हैं। उन्होंने ब्लैक पैंट और टी-शर्ट के ऊपर जैकेट पहन रखी है। जब वो एक स्टेप कर रहे होते हैं तो उनकी टी-शर्ट थोड़ा ऊपर हो जाती है। जिसमें से उनकी लटकी हुई तोंद नजर आती है। उसे देख ऐसा लग रहा है कि सलमान का पेट काफी बाहर निकल आया है।

पहले देखें ये वायरल वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, तकनीकीकरण का कमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा, इस व्यक्ति का अभी तो बुढ़ापा शुरू ही हुआ है। इससे अच्छी शारीरिक सेहत तो अमिताभ बच्चन की नजर आती है। जबकि वह व्यक्ति 80 वर्ष का हो चुका है। एक अन्य यूजर ने लिखा, फिल्मों में फर्जी सिक्स पैक दिखाते है जो कि कैमरा का कमाल होता है।VFX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कुछ लोग सलमान को सपोर्ट भी कर रहे हैं। उसमें से एक यूजर ने लिखा, मोहतरमा एग्जाम की तैयारी एक दिन में नहीं हो जाती। वैसे ही 6 पैक के लिए बॉडी से पसीना निकाला जाता है मेहनत करनी पड़ती है वर्कआउट बोलते हैं उसको। हालांकि इस वीडियो से पता नहीं चल पा रहा है कि सलमान का ये वीडियो कब का है। इस वीडियो को देखने के बाद सलमान के फैंस काफी चिंतित भी दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+